Met Gala 2024: आलिया भट्ट ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर गिराई हुस्न की बिजलियां, ग्रीन साड़ी में दिखाई भारतीय संस्कृति

Met Gala 2024: आलिया भट्ट फैशन क्वीन हैं और जब भी वह रेड कार्पेट पर चलती है तो इंटरनेट पर आग लगा देती हैं. जी हां अब एक्ट्रेस को मेट गाला में स्पॉट किया गया. जहां उन्होंने अपने देसी स्टाइल से फैंस को इम्प्रेस किया. आलिया मेट गाला रेड कार्पेट पर सब्यसाची की ओर से डिजाइन की गई शानदार साड़ी पहनकर पहुंचीं.

Met Gala 2024: आलिया भट्ट ने मेट गाला 2024 में दूसरी बार अपनी सुपर स्टनिंग उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा. एक्ट्रेस इस बार कोई मॉडर्न ड्रेस नहीं बल्कि देसी लुक में नजर आई. आलिया भट्ट ने मेट गाला 2024 के ड्रेस कोड को फॉलो करते हुए सब्यसाची की ओर से डिजाइन की गई शानदार साड़ी पहनी. दिलचस्प बात यह है कि पारंपरिक आउटफिट में आलिया की एंट्री पर मेट गाला के रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा तालियां बजीं. जब आलिया ने पोज दिया तो इंटरनेशनल पैपराजी राहा की मॉम का नाम चिल्लाना बंद नहीं कर सके.


आलिया भट्ट के मेट गाला लुक को देख फैंस हुए इम्प्रेस
आलिया भट्ट सब्यसाची की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और फैंस उनके लुक को देखकर दीवाने हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अब इस तरह आप #मेटगाला में जाओगी…. तो हमारा दिल धड़कना कैसे बंद होगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बेस्ट ड्रेस लुक.. आलिया आप हुस्न परी लग रही हो.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आलिया एक स्टाइल स्टेटमेंट हैं… उनका लुक और इंडियन आउटफिट कैरी करने का तरीका काफी अच्छा है… दिल जीत लिया.”

Also Read-आलिया भट्ट-रणबीर कपूर बेटी राहा को गिफ्ट करेंगे ये आलीशान बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Also Read-Jr NTR के साथ डिनर पर रणबीर कपूर-ऋतिक रोशन आए नजर, आलिया भट्ट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- क्या चल रहा

Also Read-TIME मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में आलिया भट्ट शामिल, एक्ट्रेस बोलीं- सम्मानित महसूस कर रही


मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट की साड़ी दिखी बेहद खूबसूरत
आलिया भट्ट ने लाइट ग्रीन रंग की साड़ी में अपनी खूबसूरत अदाओं से फैंस को इम्प्रेस किया. स्लिट बन और शीश माथापट्टी पहने एक्ट्रेस हुस्न की बिजलियां गिरा रही थी. बता दें कि हाथ से कढ़ाई की गई साड़ी को तैयार करने में 1,905 घंटे लगे, जिसमें 163 कारीगरों ने बनाया.


आलिया ने क्यों चुना सब्यसाची की ओर से डिजाइन की गई ड्रेस
इवेंट में आलिया ने बताया कि उन्होंने स्टाइलिस्ट के तौर पर सब्यसाची को ही क्यों चुना. एक्ट्रेस ने कहा, “यह सब्यसाची की ओर से डिजाइन किया गया है, यह मेट में मेरा दूसरी बार है, लेकिन मैं पहली बार साड़ी पहन रही हूं. जब मैंने ड्रेस कोड ‘गार्डन ऑफ टाइम’ के बारे में सोचा, तो मुझे लगा कि इसे कुछ अलग टच देना तो बनता ही है. वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही जिगरा में नजर आएंगी. फिल्म वासन बाला द्वारा निर्देशित और आलिया और करण जौहर द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है. उन्होंने रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी साइन की है.

Also Read- विदेश में देसी लुक में आलिया भट्ट ने होस्ट किया Hope Gala, रेड स्टाइलिश ड्रेस में भी छा गई एक्ट्रेस, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >