Meri Zindagi Hai Tu का डबल एपिसोड फिनाले, जानें पूरी रिलीज शेड्यूल

Meri Zindagi Hai Tu Last Episode: पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ का ग्रैंड फिनाले अब ईद के दूसरे दिन, 22 मार्च को आएगा. जानें एपिसोड 34 की कहानी और YouTube पर देखने का तरीका.

Meri Zindagi Hai Tu Last Episode: पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ के फैंस बेसब्री से इसके आखिरी एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. रमजान शेड्यूल में बदलाव की वजह से, एपिसोड 33 14 मार्च को एयर हुआ था. शुरू में उम्मीद थी कि फिनाले 21 मार्च (ईद के दिन) आएगा, लेकिन अब ग्रैंड फिनाले ईद के दूसरे दिन, 22 मार्च को टेलीकास्ट होगा. ऐसे में आखिरी एपिसोड में क्या खास होगा, इसका अपडेट देते हैं.

दो घंटे का डबल एपिसोड

फिनाले लगभग दो घंटे का डबल एपिसोड होगा, जिसमें सभी इमोशनल और ड्रामैटिक पल दर्शकों को देखने को मिलेंगे. मेकर्स ने इसे ईद के दिन रिलीज न कर, ईद के दूसरे दिन शिफ्ट किया ताकि दर्शक आराम से देख सकें और TRP भी बढ़ सके. ऐसा इसलिए क्योंकि ऑडियंस आमतौर पर सेलिब्रेशन, फैमिली गैदरिंग और आउटिंग में बिजी रहती है.

डबल-एपिसोड फिनाले को दूसरे दिन शिफ्ट करने से दर्शकों के पास अपने पसंदीदा शो देखने के लिए ज्यादा समय मिलेगा, जिससे मजबूत TRP और ऑनलाइन व्यूज बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

कहानी और किरदार

ड्रामा आयरा (हानिया आमिर) और काम्यार (बिलाल अब्बास खान) के रिश्ते पर केंद्रित है. शुरुआत में उनके बीच झगड़े और गलतफहमियां होती हैं, लेकिन धीरे‑धीरे आयरा अपनी कोशिशों से दोनों परिवारों और रिश्तों को सुलझाने की कोशिश करती है.

भारत में देखने का तरीका

भारत के दर्शक फिनाले YouTube पर टॉप पाकिस्तानी ड्रामा चैनल से देख सकते हैं. पहले के सभी 33 एपिसोड भी वहां उपलब्ध हैं.

फैंस की एक्साइटमेंट

ईद में बस एक दिन बाकी है और फैंस बेसब्री से यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आयरा और काम्यार की लव स्टोरी का अंत हैप्पी एंडिंग होगा या कोई दिल तोड़ने वाला ट्विस्ट देखने को मिलेगा. वहीं, सोशल मीडिया पर कई फैंस ने कहा है कि यह शो इतनी जल्दी खत्म नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Film Release Date: अब बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का भौकाल, रिलीज डेट और कहानी की पूरी डिटेल यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >