Untold Story Of PM Modi: पीएम मोदी के जीवन पर आधारित म्यूजिकल प्रोग्राम में उतरे सितारे, देखें वीडियो

Untold Story Of PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक संगीतमय कार्यक्रम ‘मेरा देश पहले- श्री नरेंद्र मोदी जी की अनकही कहानी रविवार को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया. जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे.

Untold Story Of PM Modi: मुंबई में संगीतमय कार्यक्रम ‘मेरा देश पहले: श्री नरेंद्र मोदी की अनकही कहानी’ के बारे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “आज के कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के कुछ ऐसे पहलुओं को दिखाया जाएगा जिनके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते… यह कार्यक्रम देश के छह बड़े शहरों में आयोजित किया जा रहा है. समाज के सभी वर्गों के लोग इसमें भाग ले रहे हैं.”

स्क्रीनिंग में शामिल हुईं अभिनेत्री रवीना टंडन

संगीतमय गाथा ‘मेरा देश पहले: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेंद्र मोदी’ की स्क्रीनिंग में अभिनेत्री रवीना टंडन भी शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने फोटोशूट भी कराया.

अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी हुईं शामिल

संगीतमय गाथा ‘मेरा देश पहले: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेंद्र मोदी’ की स्क्रीनिंग में अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी शामिल हुईं.

अभिनेता विक्रांत मैसी भी हुए शामिल

संगीतमय गाथा ‘मेरा देश पहले: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेंद्र मोदी’ की स्क्रीनिंग में अभिनेता विक्रांत मैसी भी शामिल हुए.

अभिनेता रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी कार्यक्रम में हुए शामिल

संगीतमय गाथा ‘मेरा देश पहले: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेंद्र मोदी’ की स्क्रीनिंग में अभिनेता रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी पहुंचे.

अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी आए नजर

संगीतमय गाथा ‘मेरा देश पहले: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेंद्र मोदी’ की स्क्रीनिंग में अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी शामिल हुए.

अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा- पीएम मोदी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हूं

संगीतमय गाथा ‘मेरा देश पहले: श्री नरेंद्र मोदी की अनकही कहानी’ की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा, “मैं यहां आकर बहुत खुश हूं… इस शो को मनोज मुंतशिर ने बहुत खूबसूरती से लिखा है और मैं हमारे प्रधानमंत्री के बारे में और जानने और सुनने के लिए बहुत उत्साहित हूं”

गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखा

इस संगीतमय कार्यक्रम की परिकल्पना बॉलीवुड गीतकार मनोज मुंतशिर ने की. ‘मेरा देश पहले: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेंद्र मोदी’ को मुंतशिर ने लिखा है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर उनके ‘चुनौतीपूर्ण’ राजनीतिक जीवन और ‘असाधारण’ नेतृत्व तक के सफर को दर्शाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >