Marco Worldwide Box Office Collection: मार्को ने मचाया गदर, 15 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

Marco Worldwide Box Office Collection: उन्नी मुकुंदन की 2024 रिलीज मार्को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. आइये जानते हैं 15 दिनों में फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है.

Marco Worldwide Box Office Collection: हनीफ अदनी की ओर से निर्देशित और शरीफ मुहम्मद की ओर से निर्मित मलयालम एक्शन थ्रिलर मार्को 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह दिखा. इसमें उन्नी मुकुंदन, जगदीश सिद्दीकी, युक्ति थरेजा, एंसन पॉल, श्रीजीत रवि और कबीर दुहान सिंह जैसे कलाकार हैं. आइये जानते हैं अब तक मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की.

मार्को ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

sacnilk के अनुसार, 15वें दिन मार्को के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई. इसने महज 1.9 करोड़ की कमाई की. जिसमें मलयालम में 55 लाख, हिंदी में 85 लाख और तेलुगू में 5 लाख शामिल है. भारत में मलयालम फिल्म का टोटल कलेक्शन 45.8 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 82.20 करोड़ कमाए. मार्को को 30 करोड़ के बजट में बनाया गया है, ऐसे में इसकी उत्कृष्ट प्रदर्शन ने फिल्म को प्रतिष्ठित “ब्लॉकबस्टर” टैग दिला दिया है.

मार्को के बारे में

मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म हनीफ अडेनी की ओर से निर्देशित और क्यूब्स एंटरटेनमेंट्स और उन्नी मुकुंदन फिल्म्स की ओर से निर्मित है. मार्को 20 दिसंबर को मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी. इसका तेलुगु वर्जन बाद में नए साल के दिन जारी किया गया था. दर्शकों से बेहतरीन रिसपांस मिलने के बाद मार्को को अब कोरिया में रिलीज किया जाएगा. हाल ही में मुख्य अभिनेता ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा, “मार्को कोरिया में रिलीज हो रही है.

यह भी पढ़ें- Marco movie:एक्टर कबीर सिंह दुहान ने बताया उस सीन के बाद 4-5 दिनों तक सो नहीं पाया

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office: वाइल्डफायर निकली पुष्पा 2, तगड़ी कमाई के साथ 30 दिनों में किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >