मनोज बाजपेयी ने इस वजह से The Family Man करने से कर दिया था मना, इस एक्टर की नहीं लेना चाहते थे जगह!

‘द फैमिली मैन’ के पहले और दूसरे पार्ट को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया. वेब सीरीज की कहानी सबको पसन्द आई और मनोज बाजपेयी ने इसमें शानदार एक्टिंग की. इस बीच एक्टर ने बताया कि पहले कैसे वह शुरुआत में इसे करने के इच्छुक नहीं थे.

The Family Man 3: बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को लेकर दर्शकों और समीक्षकों से खूब तारीफें बटोर रहे है. मनोज इसके अलावा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ को लेकर लाइमलाइट में है. फैंस सीरीज के रिलीज का इंतजार कर रहे है. इस बीच एक्टर ने बताया कि पहले कैसे वह शुरुआत में इसे करने के इच्छुक नहीं थे.

‘द फैमिली मैन’ को लेकर मनोज बाजपेयी ने कही ये बात

‘द फैमिली मैन’ के पहले और दूसरे पार्ट को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया. वेब सीरीज की कहानी सबको पसन्द आई और मनोज बाजपेयी ने इसमें शानदार एक्टिंग की. हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस. कॉम से बातचीत में एक्टर ने बताया कि कैसे वो इस सीरीज में काम करने के लिए राजी हुए. एक्टर ने कहा, मुकेश छाबड़ा ने फोन किया कि राज और डीके एक सीरीज सुनाने के लिए आपसे मिलना चाहते हैं. जिसके बाद एक्टर ने कहा कि, उन्होंने ये सारी वेब सीरीज़ देखी हैं, यह सब सेक्स, हिंसा और रोमांच के बारे में है. मेरी दिलचस्पी नहीं हो सकती है. लेकिन उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि यह बहुत अलग है.

Also Read: GHKKPM: एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती सई-पाखी, इस वजह से दोनों के रिश्ते में आई दरार
इस एक्टर की जगह नहीं लेना चाहते थे मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बताया कि, खबर थी कि अक्षय खन्ना इस शो को कर रहे हैं और चूंकि मुझे दूसरे एक्टर्स का काम लेना पसंद नहीं है, तो मैंने कहा कि अगर यह सच है, भले ही मुझे प्रोजेक्ट पसंद आया हो, मैं इसे नहीं करूंगा. लेकिन मुकेश के बहुत कहने पर मैं उससे मिला और नैरेशन सुनकर बहुत इंप्रेस हो गया. एक्टर ने बताया कि वो खुद को उस किरदार में देख पा रहे थे. उन्होंने मुझे दो एपिसोड भेजे, और मुझे यह पसंद आया और मैंने नोट्स बनाना शुरू कर दिया.

काफी लोकप्रिय हुआ था द फैमिली मैन

फैमिली मैन सीजन 2 का प्रीमियर 2021 में हुआ था और तब से प्रशंसक सीजन 3 को लेकर उत्सुक हैं. सीरीज में, मनोज बाजपेयी एक जासूस और अच्छे पिता और पति होने के दोहरे जीवन के बीच संघर्ष करते हैं. पहले सीजन में उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जबकि दूसरे सीजन में, दक्षिण अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु द्वारा निभाई गई एक विद्रोही के साथ लड़ाई हुई. अमेज़ॅन प्राइम वीडियो सीरीज के दूसरे अध्याय के समाप्त होते ही यह संकेत दिया गया कि तीसरे पार्ट में COVID-19 महामारी की अवधारणा और वे इससे कैसे निपटेंगे, देखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >