Mannara Chopra Father Death: पिता की मौत के बाद बेसुध हालत में दिखी मन्नारा, चेहरे पर दिखी उदासी, VIDEO देख फैंस की आंखों में आ जाएंगे आंसू

Mannara Chopra: एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इस वक्त गहरे सदमे में हैं. उनके पिता एडवोकेट रमन राय हांडा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस दुखद खबर की जानकारी खुद मन्नारा ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेसुध हालत में दिख रही है.

Mannara Chopra father died: ‘बिग बॉस 17’ फेम मन्नारा चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मन्नारा के पिता एडवोकेट रमन राय हांडा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया. इस बारे में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को जानकारी दी. उनके पिता का कल यानी 18 जून को मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर दिख रही है. वह काफी परेशान है और उनके चेहरे पर एक उदासी सी दिख रही है.

मन्नारा चोपड़ा दिखी बेसुध हालत में

मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बहन मिताली हांडा के साथ दिख रही है. मन्नारा के चेहरे पर गहरी उदासी दिख रही है और वह बेसुध हालत में नजर आ रही है. वह फोन पर किसी से बात कर रही है और ऐसा लग रहा है वह अब रो पड़ेगी. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, वह बहुत अपसेट लग रही है. एक यूजर ने लिखा, भगवान आपको हिम्मत दे. एक यूजर ने लिखा, मजबूत बने रहना आप. एक यूजर ने लिखा, ओम शांति.

मन्नारा चोपड़ा ने अपने पिता को लेकर कहा- वह हमारे परिवार की ताकत थे

मन्नारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको यह सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पिता ने 16/06/2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया और स्वर्ग सिधार गए. वह हमारे परिवार की ताकत और आधार स्तंभ थे. बता दें कि मन्नारा के पिता एडवोकेट रमन राय हांडा की शादी कामिनी चोपड़ा से हुई थी. कामिनी, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बुआ हैं. मन्नारा अक्सर देसी गर्ल संग तसवीरें और वीडियोज शेयर करते रहती है.

यह भी पढ़ें– Golmaal 5: रोहित शेट्टी-अजय देवगन की वापसी से हिलेगा बॉक्स ऑफिस, गोलमाल 5 में मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, जानें कास्ट के बारे में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >