Manisha Koirala New Look: जहां बॉलीवुड में हमेशा यंग और परफेक्ट दिखने का दबाव बना रहता है, वहीं मनीषा कोइराला ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए कुछ ऐसा किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. ‘हीरामंडी’ में मल्लिकाजान बनकर छा जाने वाली मनीषा अब अपने असली लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपने सफेद बालों यानी ‘साल्ट एंड पेपर’ लुक को खुले दिल से अपनाया है. जहां कई एक्ट्रेसेस उम्र छिपाने के लिए बालों को डाई करती हैं, वहीं मनीषा बिना किसी झिझक के अपने नेचुरल लुक में नजर आ रही हैं.
मनीषा ने कैंसर जैसी बीमारी को हराया
मनीषा का कहना है कि अब उन्हें खुद को किसी तय खूबसूरती के पैमाने में ढालने की जरूरत नहीं लगती. उन्होंने बताया कि इस बदलाव के बाद उन्हें एक अलग तरह की आजादी और सुकून महसूस हो रहा है. उनके मुताबिक, असली खूबसूरती उम्र के साथ और गहरी होती है, उसे छुपाने की जरूरत नहीं है. उनकी यह सोच यूं ही नहीं आई है. मनीषा ने जिंदगी में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हराया है, जिसके बाद उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया. पहले जहां वह बाहरी सुंदरता पर ज्यादा ध्यान देती थीं, अब उनके लिए असली खूबसूरती मन की शांति, आत्मविश्वास और दयालुता में है.
नए लुक को फैंस ने किया पसंद
उनके इस नए अंदाज को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि मनीषा आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं, जितनी ‘खामोशी’ और ‘बॉम्बे’ के दौर में थीं. उनकी सादगी और आत्मविश्वास लोगों को इंस्पायर कर रहा है. खास बात यह भी है कि बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा ने भी मनीषा की जमकर तारीफ की है. बताया जा रहा है कि रेखा ने उन्हें फोन कर ‘हीरामंडी’ में उनके काम की सराहना की, जिसे सुनकर मनीषा भावुक हो गईं.
यह भी पढे़ं: बिना शादी मां बनने जा रहीं पूनम पांडे, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस
