स्‍क्रू से कसे गए थे भीष्‍म पितामह की बाणों की शैया, इस तरह हुई थीं Mahabharat के इस सीन की शूटिंग

Mahabharat -जनता की मांग पर दूरदर्शन पर कई पुराने फेमस सीरियल्स को एक बार फिर से री-टेलीकास्ट किया गया. इनमें से सबसे ज्यादा रामायण और महाभारत देखा जा रहा है. अब शो के दोबारा प्रसारण होने से उनके किरदार और उनसे जुड़े किस्से भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे है. आज हम आपको बताएंगे महाभारत में भीष्म पितामह का बाण शैया वाला सीन कैसे शूट हुआ था.

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन है. इस दौरान सारी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद पड़ी हुई है. ऐसे में जनता की मांग पर दूरदर्शन पर कई पुराने फेमस सीरियल्स को एक बार फिर से री-टेलीकास्ट किया गया. इनमें से सबसे ज्यादा रामायण और महाभारत देखा जा रहा है. अब शो के दोबारा प्रसारण होने से उनके किरदार और उनसे जुड़े किस्से भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे है. आज हम आपको बताएगे महाभारत में भीष्म पितामह का बाण शैया वाला सीन कैसे शूट हुआ था.

Also Read: अब रामायण की ‘सीता’ बनेंगी सरोजिनी नायडू, देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार एक्टर मुकेश ने किया था. अब उन्होंने अपने रोल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. एक्टर ने ट्विटर पर पर बताया कि कैसे युद्ध के इस सीन को शूट करने में पूरा दिन निकल गया था. उन्‍होंने खुलासा किया कि अर्जुन द्वारा छोड़े गए हर तीर को तारों के जरिए उनके शरीर तक पहुंचाया गया. उनके जिरह बख्‍तर पर स्‍कू के जरिए तीरों को आगे और पीछे की ओर टाइट किया गया. ताकि ऐसा लगे, जैसे तीर ने शरीर को भेद दिया है.

मुकेश खन्‍ना ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘सीन शूट करने में पूरा दिन निकल गया. तारीफ करनी होगी दिवंगत रवि चोपड़ा और उनकी टीम की. हर एक बाण मुझ पर तार द्वारा छोड़ा गया. हर एक को मैंने पकड़ा, लगने का रीऐक्शन दिया. आगे आधा, पीछे आधा बाण मेरे ड्रेस के नीचे पहने जिरह बख़्तर पर स्क्रू किया गया. फिर दिनभर बाण चलते रहे, चलते रहे.’

बता दें कि महाभारत में मुकेश खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया गया था. इस धारावाहिक के प्रसारित होने के बाद मुकेश खन्ना की लोकप्रियता भी काफी बढ़ गई थी. मुकेश खन्ना असल में अर्जुन का रोल प्ले करना चाहते थे, लेकिन वो रोल पहले ही किसी और को ऑफर हो गया था. बाद में मुकेश खन्ना को भीष्म पितामह का रोल मिलता है और काफी सोच-विचार करने के बाद वो इसके लिए राजी हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >