Maati Se Bandhi Dor Off-Air: शो के ऑफ एयर को लेकर अंकित गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब जब शो खत्म हो गया…

Maati Se Bandhi Dor Off-Air: सीरियल माटी से बंधी डोर में अंकित गुप्ता ने मुख्य किरदार निभाया. शो की गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स ने इसे बंद कर दिया. अब इसके ऑफ एयर को लेकर अंकित ने रिएक्ट किया है.

Maati Se Bandhi Dor Off-Air: रुतुजा बागवे और अंकित गुप्ता स्टारर शो माटी से बंधी डोर बंद होने वाला है. शो को शुरुआत में सीरियल को अच्छी टीआरपी मिली थी और पॉजिटिव रिस्पांस मिला था. हालांकि कुछ महीनों से शो की टीआरपी कम हो गई. मेकर्स ने इसे दिलचस्प बनाने के लिए शो में नया ट्विस्ट लाया और कहानी कुछ साल के लिए आगे बढ़ गई. लीप के बाद भी शो की टीआरपी नहीं बढ़ी और मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला कर लिया. अब इसपर अंकित ने चुप्पी तोड़ी है.

अंकित गुप्ता ने माटी से बंधी डोर के ऑफ एयर को लेकर कही ये बात

अंकित गुप्ता ने इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा कि, रणविजय का किरदार निभाकर मुझे बहुत मजा आया. मुझे अपने क्राफ्ट को और भी तलाशने का मौका मिला और इसकी वजह से मुझे एक बेहतर इंसान के रूप में विकसित होने में मदद मिली. अब जब शो खत्म हो गया है, तो मैं अपनी अगली यात्रा पर जा रहा हू. जिस तरह की भूमिकाएं मैं अब निभाना चाहता हूं वह शायद बहुत डार्क या एक्शन से भरपूर हो. मैं अपनी पूरी कास्ट और क्रू को मिस करूंगा, लेकिन मुझे यकीन है कि मैं जल्द ही उनके साथ काम करूगा.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

अंकित गुप्ता ने इन शोज में किया है काम

अंकित गुप्ता ने कई शोज में काम किया है, जिसमें कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और कुंडली भाग्य शामिल है. लोकप्रिय शो साड्डा हक में अंकित ने पार्थ कश्यप का रोल निभाया था. एक्टर को सीरियल उडारियां से काफी पहचान मिली, जिसमें उनके साथ प्रियंका चाहर चौधरी थी. दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. उसके बाद वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >