Casting Couch पर अब इस एक्ट्रेस का खुलासा, बोलीं- कॉम्प्रोमाइज के बदले मिला था ये ऑफर

Casting couch मानवी गगरू ने कास्टिंग काउच के बारे में खुलासा किया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में मानवी ने खुलासा किया कि उन्हें एक वेब सीरीज के बदले कॉम्प्रोमाइज करने को कहा गया.

शुभ मंगल ज्यादा सावधान और उजड़ा चमन जैसी फिल्मों की अभिनेत्री मानवी गगरू (Maanvi Gagroo) ने कास्टिंग काउच (Casting Couch) के बारे में ऐसी बातें बताई है, जो सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. हाल ही में एक इंटरव्यू में मानवी ने खुलासा किया कि उन्हें एक वेब सीरीज के बदले कॉम्प्रोमाइज करने को कहा गया था.

Also Read: अब Akshay Kumar ने BMC को दी इतनी बड़ी रकम, पहले PM Fund में 25 करोड़ कर चुके डोनेट

मानवी ने बताया कि करीब एक साल पहले उन्हें एक प्रोड्यूसर का फोन आया था, जिसने उन्हें एक वेब सीरीज का ऑफर दिया था. जब मानवी ने बजट के बारे में पूछा तो उसने काफी कम पैसों की बात कही.

मानवी ने उस प्रोड्यूसर से कहा कि ये बहुत कम है तो उसने कहा कि वो मुझे तीन गुना ज्यादा पैसे देगा लेकिन इसके लिए मुझे कॉम्प्रोमाइज करना होगा. उन्होंने कहा कि कॉम्प्रोमाइज जैसे शब्द मैं 7-8 साल बाद सुन रही थी. प्रोड्यूसर की बात पर मानवी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उसे चिल्लाते हुए कहा फोन रखो, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?

मानवी ने कुछ वक्‍त पहले भी स्‍पॉटबॉय को दिये एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह इंडस्‍ट्री में बिलकुल नई थीं, उस वक्‍त भी उनके साथ ऐसी ही हरकत हुई थी. वह एक ऑडिशन से भाग गई थीं. हुआ यूं था कि उन्‍हें उनके साथ बैठे दो आदमियों के साथ रेप सीन करना था. यह ऑफिस भी काफी अजीब था और ऑफ‍िस में एक बेड था. मानवी ने बताया कि वह काफी घबरा गई थीं कि ऐसे कैसे कोई डिमांड कर सकता है. जैसे तैसे मानवी वहां से भाग निकलीं.

बता दें कि मानवी 2007 में शो ‘धूम मचाओ धूम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो लगातार वेब सीरीज़ में नजर आती रही हैं. टीवीएफ की वेब सीरीज ट्रिपलिंग में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया है. अब वह अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं. यह वेब सीरीज 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >