Maa OTT Release: काजोल की हॉरर-थ्रिलर ‘मां’ ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें कब और कहां करें स्ट्रीम

Maa OTT Release: काजोल की हॉरर-माइथोलॉजिकल फिल्म ‘मां’ थिएटर्स में कमाल करने के बाद ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार है. ऐसे में जानें कब और किस समय देख पाएंगे यह फिल्म.

Maa OTT Release: काजोल स्टारर हॉरर-माइथोलॉजिकल फिल्म ‘मां’, जो अजय देवगन की ‘शैतान’ का स्पिन-ऑफ है, ने थिएटर में अपनी पकड़ मजबूत दिखाई थी. यह फिल्म 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अच्छे रिव्यूज और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अच्छा-खासा कलेक्शन कर गई. इसके बाद यह अपने ओटीटी डेब्यू को तैयार हो चुकी है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि इसे कब और कहां देख सकते हैं.

कहां और कब देख पाएंगे ‘मां’?

‘मां’ को देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है और अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. प्लेटफॉर्म ने ऑफिशियल पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि यह फिल्म 22 अगस्त 2025 को डिजिटल प्रीमियर करेगी.

रिलीज टाइमिंग:

  • नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म आधी रात 12 बजे से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

मां फिल्म की स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस फिल्म में काजोल के साथ इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय, जितिन गुलाटी, दिब्येंदु भट्टाचार्य, खेरिन शर्मा, गोपाल सिंह और रूपकथा चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आए.

इस फिल्म ने भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹36.08 करोड़ का किया. तो वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹49.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹43.25 करोड़ रहा.

मां फिल्म की कहानी

निर्देशक विशाल फुरिया की इस फिल्म में काजोल एक मां का किरदार निभाती हैं, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए देवी काली का रूप धरकर शैतानी ताकतों से भिड़ जाती हैं. इस रोल को काजोल के करियर का सबसे दमदार परफॉर्मेंस माना गया है.

यह भी पढ़े: Friday OTT Releases: 22 अगस्त को ओटीटी पर मचेगी धूम, जब हॉरर से थ्रिल फिल्मों-सीरीज की होगी बौछार, फटाफट लिस्ट पढ़े

यह भी पढ़े: War 2: इन 3 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई ऋतिक की ‘वॉर 2’, ट्रेड एक्सपर्ट्स बोले- टाइगर और फाइटर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >