दिलफेंक हीरो की कहानी, गोविंदा के अफेयर्स फिर चर्चा में

Govinda Love Affair: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और डांस वीडियो को लेकर खूब सुर्खियों में थे. इस बीच एक्टर के पुराने अफेयर्स की बाते भी सामने आने लगी है.

Govinda Love Affair: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. एक दौर ऐसा भी आया जब उनके रिश्तों और शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं. हाल ही में एक्टर का आॉकेस्ट्रा डांसर के साथ डांस का वीडियो भी वायरल हुआ, जिससे उनका नाम फिर से लोगों की जुबान पर आ गया. अब इस बीच गोविंदा के बारे में कुछ खबरे सामने आ रही है. शादी से पहले और बाद में उनका नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता रहा है. उनकी पत्नी सुनिता आहूजा रिश्ते को लेकर भी लोग काफी बात कर रहे हैं.

पर्सनल लाइफ को लेकर उठे सवाल

गोविंदा की पर्सनल जिंदगी हमेशा लाइम लाइट से दूर रही, लेकिन, समय- समय पर उनके रिश्तों को लेकर खबरे सामने आती रही. कहा जाता है की अपने करियर के पीक दौर में गोविंदा का नाम कई को-स्टार्स के साथ जोड़ा गया था. जिसकी चर्चा उस समय भी खूब हुई थी और फिर से ये बातें लोगों के बीच चर्चा की विषय बन गई है. आइए बताए उनका नाम किन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है.

नीलम कोठारी के साथ नाम जुड़ा

कहा जाता है कि 80-90 के दौर में नीलम कोठारी के साथ उनकी नजदीकियों की खूब चर्चा हुई थी. दोनों ने साथ काम किया और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर फैंस में बातें होने लगीं. हालांकि दोनों में से किसी ने इस बात पर कोई चर्चा नहीं की है.

रानी मुखर्जी के साथ बढ़ीं नजदीकियां

फिल्म के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया. शूटिंग के समय दोनों के करीब आने की बातें सामने आई थीं. उस दौर में ये खबरें इतनी तेज थीं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी पर भी असर पड़ने की चर्चा होने लगी थी.

दिव्या भारती संग अफवाहें

90 s की चहेती एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ भी गोविंदा का नाम जोड़ा गया. हालांकि ये बात अफवाहें ही साबित हुईं, लेकिन उस समय इंडस्ट्री में इन चर्चाओं ने खूब जोर पकड़ा था.

रवीना टंडन के साथ केमिस्ट्री

रवीना टंडन के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई. फिल्मों में दोनों की जोड़ी हिट रही और इसी वजह से इनके रिश्ते को लेकर भी तरह-तरह की बातें बनने लगीं. माधुरी दीक्षित को लेकर भी उस समय चर्चा तेज थी. उस समय की सबसे बड़ी स्टार माधुरी दीक्षित के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया है. हालांकि बाद में ये सारी बातें बेबुनियाद बताई गईं.

अब क्यों फिर चर्चा में आए गोविंदा?

इन दिनों गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. जिसमें वह एक ऑकेस्ट्रा डांसर के साथ परफार्म करते नजर आए. यह देखकर फैंस सोशल मीडिया पर तरह- तरह की बाते बना रहे हैं. कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ मजाक भी उड़ा रहे हैं. यानी एक तरफ पर्सनल लाइफ को लेकर पुराने अफेयर की बातें दोबारा सामने आ रही हैं, तो दूसरी तरफ वायरल वीडियो ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया है. गोविंदा का नाम भले ही फिल्मों में कम सुनाई दे रहा हो, लेकिन चर्चाओं में वो आज भी बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: 90 के दशक में गोविंदा ने अमिताभ और खान स्टार्स पर दिए थे दिलचस्प बयान, जानें क्या कहा था

जल्द आ रहा ये वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >