Love And War: संजय लीला भंसाली संग काम करने पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सीन करते वक्त…

Love And War: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म लव एंड वॉर 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं. अब विक्की कौशल ने संजय लीला भंसाली संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

Love And War: विक्की कौशल फिलहाल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं. संजय लीला भंसाली की ओर से निर्देशित यह फिल्म अपनी अनाउंसमेंट के बाद से सुर्खियों में है. अब विक्की कौशल ने निर्देशक के साथ अपने काम के अनुभव को लेकर बात की.

संजय लीला भंसाली संग काम करने पर क्या बोले विक्की कौशल

विक्की कौशल ने जीक्यू से बातचीत में कहा, ”संजय लीला भंसाली संग काम करना एक सपने जैसा था. मैं बस संजय सर को देख रहा हूं और हे भगवान, वह पूरी तरह से जोन में हैं. उनके लिए एक सीन करना बड़ी बात है. वह सिर्फ परफॉरमेंस नहीं देखते हैं, बल्कि कहां से रोशनी आ रही है, बैकग्राउंड कैसा है, पर्दा ठीक से हिल रहा है कि नहीं. सबकुछ पर उनका ध्यान है. मैं उनके काम को देखकर पूरी तरह इम्प्रेस हूं.

कब रिलीज होगी लव एंड वॉर

मेकर्स ने हाल ही में लव एंड वॉर की रिलीज डेट अनाउंस की थी. फिल्म 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. लव एंड वॉर को नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक भारत के अलग-अलग शहरों में फिल्माया जाएगा. मूवी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं. कहानी काफी अलग होने वाली है. वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना के साथ छावा में नजर आएंगे.

Also Read- Baaghi 4: खलनायक संजय दत्त के बाद इस पंजाबी एक्ट्रेस की हुई एंट्री, टाइगर श्राफ संग लड़ाएंगी इश्क

Also Read- Thangalaan OTT Release: थियेटर्स के बाद ओटीटी पर आई चियान विक्रम की फिल्म, जानें कहां देख सकते हैं आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >