'लंदन में लगाती थीं क्रिकेट पर सट्टा...': 'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों उठाया था यह कदम

'देसी ब्लिंग' फेम पामेला सेरेना ने 'लॉक अप सीजन 2' में एलिमिनेशन से बचने के लिए अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज उजागर किया है। पामेला ने खुलासा किया कि स्टूडेंट लाइफ के दौरान जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में उन्होंने क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी (Betting) की थी. जानिए क्या था पूरा मामला और कैसे दुबई की पूर्व ब्यूटी क्वीन 'लॉक अप 2' में मचा रही हैं तहलका.

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के देसी ब्लिंग से चर्चे में आयीं पामेला सेरेना फिलहाल 'लॉक अप': सच या सजा' में  बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रही हैं. 'लॉक अप' 2 शो के चौंकाने वाले खुलासों और विवादित कबूलनामों के कारण लगातार सुर्खियों में है. हाल के एक एपिसोड में, पामेला सेरेना ने शो में अपनी जगह बनाए रखने के लिए अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा सीक्रेट शेयर किया.

Pamela Serena's Secret: क्या था पामेला का सीक्रेट ?

लॉक अप' 2 शो में एलिमिनेट होने से बचने के लिए हर कंटेस्टेंट को एक सीक्रेट बताना होता है, इसी के कारन कल पामेला ने अपना एक राज खोला और बताया कि एक दोस्त से क्रिकेट मैचों की अंदरूनी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सट्टेबाजी की थी. उन्होंने कहा कि उस समय वह स्टूडेंट थीं और जल्दी पैसे कमाने के लालच में उन्होंने ऐसा किया. उन्होंने आगे बताया कि लंदन में बुकी होते हैं, जहां आप जुआ खेल सकते हैं. उन्होंने कहा, वह इस काम को प्राउडली नहीं बता रही है, उन्हें पता है की उन्होंने गलती की थी, पर वो उस वक्त एक स्टूडेंट थी और यंग होने के कारण ये गलती की थी.

पामेला ने बताया, "जब मैं स्टूडेंट थी, तब मेरा एक दोस्त था, जो कई क्रिकेटरों के काफी करीब था. उसे पहले से पता चल जाता था कि कौन सी टीम जीतेगी और कौन खिलाड़ी कितने रन बनाएगा. यह जानकारी सीधे टीम से मिलती थी. लंदन में बेटिंग लीगल था उस वक्त जहां लोग सट्टा लगाते हैं. इसलिए मैंने अपने दोस्त से जानकारी ली और क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाया. मैंने इससे काफी पैसे कमाए, लेकिन मुझे अपने इस काम पर गर्व नहीं है”.

Not a Good Way to Earn Money - Pamela: यह पैसा कमाने करने का सही तरीका नहीं है.

पामेला ने आगे  बताया कि लंदन में सट्टेबाजी कानूनी है. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट लाइफ के दौरान जल्दी पैसे कमाने का लालच उन्हें सट्टेबाजी की ओर ले गया था. हालांकि, बाद में उन्हें समझ आया कि यह पैसा कमाने करने का सही तरीका नहीं है. अब पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें अपनी जिंदगी के उस दौर पर पछतावा होता है और वह उस समय को लेकर गर्व महसूस नहीं करती.

">

 About Pamela Serena: पामेला सेरेना के बारे में 

पामेला सेरेना के माता-पिता इंडियंस हैं और उसका जन्म UK में हुआ. वह एक बिजनेसवुमन और पूर्व ब्यूटी क्वीन हैं. साल 2012 में वह दुबई चली गई और वहां पेजेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने 'मिसेज यूनिवर्स दुबई 2021' और 'मिस UAE वर्ल्ड 2022' का खिताब जीता.

पामेला को सबसे ज्यादा पहचान नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज 'देसी ब्लिंग' से मिली. इस शो में दुबई के अमीर और चर्चित लोगों की लग्जरी लाइफ दिखाई जाती है.  फिलहाल वह 'लॉक अप: 2' में  नजर आ रही हैं.

About Lock Upp Season 2: लोक अप: 2 के बारे में 

'लॉक अप: 2 को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. शो में राम कपूर, धीरज धूपर, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चौधरी, सूफी मोतीवाला, वरुण यादव और आकांक्षा चमोला कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे हैं. शो के एपिसोड रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है.

यह भी पढ़ें : Lock Upp 2 में ट्विस्ट, हर्षद चोपड़ा का हुआ एविक्शन, लेकिन फिर भी शो में लौटे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >