Lock Upp 2: टिकट हाथ में था, फिर भी हर्षद ने शिवांगी के लिए छोड़ दी अपनी जगह, बाहर आकर बताई चौंकाने वाली वजह

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के फाइनलिस्ट हर्षद चोपड़ा ने सबको चौंका दिया. उन्होंने खुद शो छोड़ने का फैसला किया और शिवांगी जोशी को मौका दिया. जानिए क्या है इसके पीछे की वजह.

Harshad Chopda Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2: सच या सजा' के फिनाले से ठीक पहले ऐसा मोड़ आया जिसने दर्शकों के साथ-साथ घरवालों को भी हैरान कर दिया. शो के पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा ने खुद अपनी फिनाले की जगह छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने अपनी जगह शिवांगी जोशी को फाइनलिस्ट बना दिया. अब शो से बाहर आने के बाद उन्होंने इस फैसले पर खुलकर बात की है.

शो से बाहर आने के बाद क्या बोले हर्षद चोपड़ा?

शो से बाहर आने के बाद तेजस्वी प्रकाश से बातचीत में जब उनसे कहा गया कि इतनी जल्दी उनके बाहर होने की उम्मीद किसी को नहीं थी. उन्होंने कहा,

मेरा गेम ऐसा था जिसमें कोई गेम नहीं था. मैं इस शो में खुद जैसा हूं, वैसा ही रहना चाहता था. मुझे इस बात की चिंता नहीं थी कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे. बस मैं अपनी भावुक साइड लोगों के सामने नहीं लाना चाहता था.

इस पर तेजस्वी ने मुस्कुराते हुए कहा कि शो में उन्होंने कई बार हर्षद को रोते देखा और वह भी सिर्फ एक-दो बार नहीं. इस बात पर हर्षद भी हंस पड़े.

शिवांगी जोशी के लिए खुद का गेम भूल गए?

बातचीत के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने यह भी कहा कि शो में ऐसा लगा जैसे हर्षद अपना गेम खेलने के बजाय शिवांगी जोशी की ढाल बन गए थे. इस पर हर्षद ने कहा,

हम काफी समय से दोस्त हैं. जब हम 15-16 लोगों के साथ उस माहौल में पहुंचे, जहां खाने की भी कमी थी और हर दिन नई चुनौती सामने थी, तब हालात ऐसे बन गए कि हमने आगे क्या होगा, इसके बारे में ज्यादा सोचा ही नहीं. जो उस समय सही लगा, वही किया.

प्रीमियर एपिसोड में पहली बार सुनाई थी अपनी निजी जिंदगी की दर्दभरी कहानी

'लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने हर्षद से पूछा था कि आखिर उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लोगों से दूर क्यों रखा. इस सवाल के जवाब में हर्षद ने कहा,

मेरे फैंस हमेशा शिकायत करते थे कि उन्हें मेरे बारे में बहुत कम जानकारी है. लेकिन मैं पहले ऐसा नहीं था. इंडस्ट्री में आने के शुरुआती दिनों में मैं काफी सोशल था. साल 2010 में मैंने एक साथ अपना सबसे अच्छा दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड दोनों को खो दिया. मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया. उस घटना के बाद मैं लोगों पर भरोसा करने से थोड़ा डरने लगा.

आज होगा 'लॉक अप 2' के विजेता का ऐलान

'लॉक अप 2: सच या सजा' को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं. शो की थीम जेल पर आधारित है, जहां सेलेब्रिटीज को अलग-अलग टास्क पूरे करने होते हैं और उन पर लगे आरोपों का भी सामना करना पड़ता है. अब शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और आज ग्रैंड फिनाले में विजेता का ऐलान होगा. जीतने वाले कंटेस्टेंट को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 में ट्विस्ट, हर्षद चोपड़ा का हुआ एविक्शन, लेकिन फिर भी शो में लौटे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >