Laughter Chefs Season 3 Winner: कुकिंग, कॉमेडी और सेलेब्स की मस्ती से भरपूर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का सफर आखिरकार खत्म हो गया है. 26 जुलाई को हुए ग्रैंड फिनाले में दर्शकों को शो का विनर मिल गया. अली गोनी और जन्नत जुबैर ने सीजन 3 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
Laughter Chefs Season 3 Grand Finale: रोहित शेट्टी समेत इन सितारों ने लगाई फिनाले में चार चांद
'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के फिनाले एपिसोड में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी नजर आए. उनके साथ 'खतरों के खिलाड़ी' के कंटेस्टेंट्स हर्ष गुजराल और फरहाना भट्ट भी मौजूद रहे. फिनाले में इन सेलेब्स ने कंटेस्टेंट्स की मदद करते हुए आखिरी डिश तैयार करने में उनका साथ दिया. हालांकि मुकाबला काफी कड़ा रहा. करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी के साथ-साथ अर्जुन बिजलानी और तेजस्वी प्रकाश ने भी अली गोनी और जन्नत जुबैर को कड़ी टक्कर दी. लेकिन आखिर में शेफ हरपाल सिंह सोखी ने अली और जन्नत को इस सीजन का विजेता घोषित किया.
Laughter Chefs Prize Money: ट्रॉफी के साथ मिला खास तोहफा, नहीं मिली कैश प्राइज
'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के फिनाले चैलेंज में अली गोनी और जन्नत जुबैर ने आखिरी मुकाबले में दोनों ने 20 स्टार्स हासिल किए. जिससे उनकी कुल स्टार टैली 99 स्टार्स तक पहुंच गई. इस स्कोर के दम पर उन्होंने अर्जुन बिजलानी-तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव-करण कुंद्रा को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की.
जन्नत जुबैर ने ट्रॉफी के साथ शेयर की तस्वीर
जन्नत जुबैर ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "और बिट्टू लाफ्टर शेफ्स के विनर बन गए हैं. मैं यह सफर किसी और के साथ पूरा नहीं करना चाहती थी. इस शो ने मुझे मेरा सबसे अच्छा दोस्त दिया और हमें साथ में जीतने का मौका मिला. आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. प्यार, बिट्टूस."
About Laughter Chefs: कॉमेडी और कुकिंग का कॉम्बिनेशन
'लाफ्टर शेफ्स' एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें सेलेब्स की जोड़ी कुकिंग चैलेंज के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाती नजर आती है. इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट करती हैं, जबकि सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी इसे जज करते हैं. शो का पहला सीजन साल 2024 में शुरू हुआ था और अपनी अलग थीम की वजह से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुआ. इसका दूसरा सीजन साल 2025 में आया, जिसमें नई सेलिब्रिटी जोड़ियां शामिल हुईं. अली गोनी के लिए यह जीत और भी खास है. इससे पहले सीजन 2 में उन्हें करण कुंद्रा और एल्विश यादव से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब उन्होंने सीजन 3 में ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
