Laughter Chefs 3: हंसी और मस्ती से भरपूर 'लाफ्टर शेफ्स 3' का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. आज यानी 26 जुलाई को शो का ग्रैंड फिनाले टेलीकास्ट होगा. इस खास मौके से पहले अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल फेयरवेल वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस का दिल छू लिया. वीडियो में उन्होंने सेट पर बिताए आखिरी दिन, पूरी टीम के साथ की मस्ती और शो से जुड़ी कई खूबसूरत यादों की झलक दिखाई है.
Ankita Lokhande Video: सेट का कराया पूरा टूर
अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत उनके 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर पहुंचने से होती है. वह अपनी वैनिटी वैन में जाती हैं और वहां मौजूद मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट से मिलती हैं.
वीडियो में अंकिता हल्के नीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. वहीं उनके पति विक्की जैन सूट में काफी स्मार्ट दिखते हैं.
Laughter Chefs Friends: सभी कंटेस्टेंट्स के साथ बिताए खास पल
तैयार होने के बाद अंकिता अपने सभी दोस्तों और शो के कंटेस्टेंट्स से मिलती हैं. वह एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक, अभिषेक कुमार और बाकी कलाकारों को गले लगाती हैं.
वीडियो में अंकिता अर्जुन बिजलानी और करण कुंद्रा के साथ डांस करती भी नजर आती हैं. शूटिंग खत्म होने के बाद पूरी कास्ट और क्रू एक साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाते हैं. इस दौरान भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी भी दिखाई देते हैं.
Ankita Lokhande Emotional Note: 'हम आपकी मुस्कान की वजह बन पाए'
वीडियो के साथ अंकिता ने एक भावुक नोट भी लिखा. उन्होंने कहा कि 'लाफ्टर शेफ्स' सिर्फ एक शो नहीं था, बल्कि यह पूरी टीम के लिए एक खूबसूरत सफर था.
उन्होंने लिखा कि अगर वह हर हफ्ते एक घंटे के लिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला पाए और उनकी परेशानियां कुछ देर के लिए भुला पाए, तो यही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है. अंकिता ने शो के मेकर्स, पूरी टीम और दर्शकों का दिल से धन्यवाद भी किया.
Laughter Chefs 3 Finale: कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले?
'लाफ्टर शेफ्स 3' का ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. शो खत्म होने के बाद अगले हफ्ते से इसकी जगह रोहित शेट्टी का एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' ऑन एयर होगा. फैंस अब बेसब्री से यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा.
यह भी पढ़ें: 'दोस्तों को फंसाएंगे और आपको हंसाएंगे': भारती-हर्ष के 'इंडियन गेम शो' का मजेदार प्रोमो आउट
