Laughter Chef 2: फिनाले से पहले अंकिता लोखंडे ने किया खुलासा, इस शख्स से कहा- मैं प्रेग्नेंट हूं

Laughter Chef 2: लाफ्टर शेफ सीजन 2 जल्द ही खत्म होने वाला है और ये अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. शो का नया प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है कि जिसमें अंकिता लोखंडे ने ऐसी बात कही, जिसपर किसी को यकीन नहीं हुआ. वीडियो वायरल हो रहा है. आइए आपको बताते हैं पूरी बात.

Laughter Chef 2: लाफ्टर शेफ सीजन 2 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. शो में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आती हैं. मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, अंकिता ने किया लाफ्टर शेफ्स को कंफ्यूज, जब दी उसने एक खास खबर. दरअसल, प्रोमो में दिखाया गया कि अंकिता और कृष्णा अभिषेक मस्ती करते होते हैं. अभिषेक उसके हाथ से कुछ सामान लेकर भागने लगता है. उसे लाने के लिए अंकिता उसके पीछे भागती है और तभी वह कहती है कि मैं प्रेग्नेंट हूं. ये सुनकर सब चौंक जाते हैं और कृष्णा भागना बंद कर देता है. तभी करण कुंद्रा, अंकिता के पास पहुंचते है और उनसे पूछते हैं कि क्या वह सच में मां बनने वाली है. हालांकि अभी इसपर पुष्टि होना बाकी है.

लाफ्टर शेफ सीजन 2 के वीडियो पर मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, लग भी रहा है कि अंकिता लोखंडे मां बनने वाली है. एक यूजर ने लिखा, सच में. एक यूजर ने लिखा, अगर ये सच है तो मैं बहुत खुश हूं. अंकिता और विक्की जैन ने साल 2021 में बड़े ही धूम धाम से शादी किया था. दोनों बिग बॉस 17 में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें– Kannappa First Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ का पहला रिव्यू आया सामने, क्लाइमेक्स की हो रही तारीफ, जानें कितने मिले स्टार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >