‘लंगर लगा रहता है, आधा पंजाब बैठा है’, कपिल शर्मा के शो को लेकर क्या बोल गए Sunil Pal?

कॉमेडियन सुनील पाल ने एक पॉडकास्ट में कपिल शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने कपिल की तारीफ की, लेकिन उनके शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ और कुछ कॉमेडियनों की कॉमेडी पर तंज भी कसा. आइए बताते हैं पूरा मामला.

Sunil Pal एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इससे पहले उन्होंने कुछ कॉमेडियनों पर महिलाओं की तरह कपड़े पहनकर “अश्लील और सस्ती कॉमेडी” करने का आरोप लगाया था. अब हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने कपिल शर्मा के साथ अपने रिश्ते और उनके शो को लेकर खुलकर बात की. उनका कहना है कि कपिल शर्मा के शो में लंगर लगा रहता है. अब उन्होंने ऐसा क्यों कहा, आइए बताते हैं.

कपिल शर्मा के फैन हैं सुनील पाल

Meri Saheli के पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे कपिल शर्मा के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो सुनील पाल ने साफ कहा कि उन्हें कपिल से कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि वह कपिल शर्मा के बहुत बड़े फैन हैं.

सुनील पाल के मुताबिक, कपिल पिछले 12 साल से ज्यादा समय से अपना कॉमेडी शो चला रहे हैं और लगातार अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कपिल हमेशा अपने दोस्तों को आगे बढ़ने का मौका देते हैं और वह दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कॉमेडियनों में से एक हैं.

सुनील पाल: ‘आधा पंजाब वहां पर बैठा है’

सुनील ने आगे बताया कि उन्होंने कभी कपिल से उन्हें अपने शो में लेने के लिए नहीं कहा और कहा, “वो मुझे कई बार बोलता है, मेरे सेट पे आया करो, मिला करो मुझसे. बहुत प्यार करता है, मानता है मुझे. लेकिन मैं कहता हूं वो मुझे मानता है वो उसकी महानता है. मैं तभी जाऊंगा जब उसको लगेगा सुनील पाल के लिए सच में काम है. वरना उसके यहां तो लंगर लगा रहता है. आधा पंजाब वहां पर बैठा है.”

सुनील ग्रोवर और अन्य कॉमेडियनों पर भी साधा निशाना

एक अन्य बातचीत में सुनील पाल ने कुछ कॉमेडियनों की कॉमेडी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने सुनील ग्रोवर का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें अब उनकी कॉमेडी में नई बात नहीं लगती.

सुनील पाल ने आरोप लगाया कि बार-बार महिलाओं के किरदार में आकर कॉमेडी करना और वल्गर बातें करना उन्हें पसंद नहीं आता. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कलाकारों को दूसरों को ज्ञान देने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए.

यह भी पढ़ेंअक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ को पछाड़ आगे निकली ये तेलुगु फिल्म, Netflix पर टॉप-5 में कर रही ट्रेंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >