अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ को पछाड़ आगे निकली ये तेलुगु फिल्म, Netflix पर टॉप-5 में कर रही ट्रेंड

Netflix पर ट्रेंड कर रही तेलुगु फिल्म ‘अनगनागा ओका राजू’ इन दिनों खूब चर्चा में है. 2 घंटे 30 मिनट की इस कॉमेडी-ड्रामा की कहानी, प्लॉट और बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस जानिए.

Netflix Trending Movie: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों साउथ फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच तेलुगु फिल्म ‘अनगनागा ओका राजू’ ने भी दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. करीब 2 घंटे 30 मिनट की यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म इन दिनों नेटफ्लिक्स पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म ने ओटीटी ट्रेंडिंग लिस्ट में ‘जॉली एलएलबी 3’ को भी पीछे छोड़ दिया है. अक्षय कुमार की यह फिल्म फिलहाल लिस्ट में छठे नंबर पर है. आइए आपको फिल्म की कहानी और बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बारे में बताते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी राजू नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है. राजू कभी एक ताकतवर और बेहद अमीर जमींदार परिवार का पोता हुआ करता था. लेकिन उसके दादा ने परिवार की सारी दौलत ऐशो-आराम और गलत उदारता में खर्च कर दी. ऐसे में राजू को विरासत में सिर्फ एक मशहूर सरनेम ही मिला.

अमीरी का भ्रम बनाए रखने के लिए राजू अपने गांव में खुद को अमीर आदमी की तरह पेश करता रहता है. लेकिन एक दिन अपने दोस्त की शानदार शादी में उसे सबके सामने बेइज्जती का सामना करना पड़ता है. इस घटना के बाद वह तय करता है कि वह किसी अमीर लड़की से शादी करके अपनी खोई हुई इमेज वापस हासिल करेगा. इसी दौरान गांव के एक मेले में उसकी मुलाकात चारुलता से होती है. राजू अपने वफादार असिस्टेंट और दोस्तों के साथ मिलकर उसका दिल जीतने के लिए एक मिशन शुरू करता है, जिसे वे ‘ऑपरेशन चारुलता’ नाम देते हैं. आखिरकार उनका प्लान कामयाब हो जाता है और दोनों की शादी हो जाती है.

लेकिन असली ट्विस्ट शादी की रात आता है, जब राजू को अपने ससुर का एक चौंकाने वाला लेटर मिलता है. इसमें बताया जाता है कि चारुलता का परिवार पूरी तरह दिवालिया हो चुका है. दरअसल चारुलता और उसके पिता ने यह सोचकर शादी करवाई थी कि राजू अमीर है और वह उनकी आर्थिक परेशानियों को दूर कर देगा. जब सच्चाई सामने आती है तो दोनों को एहसास होता है कि उन्होंने एक-दूसरे को धोखे में रखा है. इसके बाद क्या होता है, इसे देखने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी.

बॉक्स ऑफिस और OTT परफॉर्मेंस

फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. वर्ल्डवाइड थिएटर में 83.81 करोड़ कमाने के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और फिलहाल टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में पांचवें नंबर पर बनी हुई है.

दर्शक इसकी हल्की-फुल्की कहानी और कॉमिक अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंथिएटर के बाद अब OTT पर ‘Ikkis’, धर्मेंद्र को आखिरी बार देखने का मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >