Laughter Chef 2 से एल्विश यादव का कटा पत्ता, इस शख्स की चमकी किस्मत, यूट्यूबर को किया रिप्लेस

Laughter Chef 2: कुकिंग कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ सीजन 2 में फिर से बड़ा बदलाव होने वाला है, क्योंकि एल्विश यादव ने शो छोड़ दिया. उनकी जगह बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी ने ली. शो में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, एली गोनी, राहुल वैद्य जैसे स्टार्स अपनी कुकिंग स्कील से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.

Laughter Chef 2: कलर्स टीवी का पॉपुलर कुकिंग कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ सीजन 2 अपने पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन के दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों के दिलों को जीत रहा है. निर्माताओं ने सीजन 1 से कुछ लोकप्रिय चेहरों को वापस लाया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, एली गोनी, राहुल वैद्य और रीम शेख शामिल है. अब खबर है कि एल्विश यादव शो छोड़ने वाले हैं. उनकी जगह बिग बॉस का विनर लेगा.

मुनव्वर फारूकी ने ज्वाइन किया लाफ्टर शेफ्स

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन और रियलिटी स्टार मुनव्वर फारूकी शो में शामिल हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि मुनव्वर ने यूट्यूबर एल्विश यादव की जगह ली है. सेट से एक सूत्र ने बताया कि शेड्यूलिंग मुद्दों के कारण एल्विश अपने एपिसोड की शूटिंग नहीं कर पाए, जिसके कारण निर्माताओं ने मुनव्वर को शो में शामिल किया.

पहले भी कई सेलेब्स कर चुके हैं एंटर

यह पहली बार नहीं है, जब शो में इस तरह का बदलाव देखा गया है. हाल ही में, गायक राहुल वैद्य की जगह जैस्मीन भसीन भी शो में शामिल हुईं. ये सरप्राइज एंट्री दर्शकों को चौंका रही हैं. इसके अलावा जब मन्नारा चोपड़ा ने शो छोड़ा, तो उनकी जगह निया शर्मा ने लिया. वहीं अब्दू के जाने के बाद करण कुंद्रा आए. एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीतकर इतिहास रच दिया, ट्रॉफी लेने वाले वह पहले वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी बन गए. दूसरी ओर, मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 का खिताब अपने नाम किया.

लाफ्टर शेफ 2 में ये स्टार्स मचा रहे हैं धमाल

लाफ्टर शेफ 2 में रुबीना दिलैक, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा, एली गोनी, राहुल वैद्य और रीम शेख जैसे कलाकार हैं. कॉमेडी शो भारती सिंह की ओर से होस्ट किया जाता है. शेफ हरपाल सिंह सोखी इसे जज करते हैं. शो में सेलिब्रिटी जोड़ियां मजेदार कुकिंग चुनौतियों का सामना करने के लिए एक साथ आती हैं.

यह भी पढ़ें- Friday OTT releases: इस शुक्रवार होगा एंटरटेनमेंट का जलसा, रिलीज हुई हैं ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >