अनुराग डोभाल की हालत देख फूट-फूटकर रोईं मन्नारा चोपड़ा, साथ बिताये पल को किया याद

Anurag Dobhal:अनुराग डोभाल के एक इंस्टाग्राम लाइव के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है. इस बीच मन्नारा चोपड़ा ने उनका सपोर्ट करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है.

Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 से पहचान बनाने वाले मोटो व्लॉगर अनुराग डोभाल इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, उनके एक इंस्टाग्राम लाइव के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं है. इसी बीच शो में उनके साथ नजर आ चुकीं मन्नारा चोपड़ा भी उनके सपोर्ट में सामने आई हैं. मन्नारा ने वीडियो के माध्यम से लोगों को मैसेज दिया है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

मन्नारा चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें वह अनुराग के बारे में बात करती दिखती हैं. इस दौरान वह काफी इमोशनल नजर आती हैं. मन्नारा चोपड़ा इस वीडियो में अनुराग डोभाल के साथ बिग बॉस 17 के घर में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि जब कोई इंसान इतने दिन एक ही घर में साथ रहता है तो एक कनेक्शन अपने-आप बन जाता है. मन्नारा ने कहा कि वह आमतौर पर रोती नहीं हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि रोने से कुछ नहीं बदलता. लेकिन इस वक्त उनकी अपनी पर्सनल फीलिंग्स और पिछले दो साल में उनके साथ जो कुछ हुआ, वो सब मिलकर उन्हें काफी इमोशनल कर रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अनुराग के माता-पिता इस मुश्किल समय में उनका साथ देंगे.

परिवार के लिए बहुत इमोशनल थे अनुराग

मन्नारा ने बिग बॉस के दिनों को याद करते हुए बताया कि अनुराग अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं. उनके मुताबिक, घर के अंदर उन्होंने कई बार अपने माता-पिता के लिए आवाज उठाई थी और बार-बार कहते थे कि उन्हें अपने मम्मी-पापा और बहन से बात करवाई जाए. मन्नारा ने यह भी बताया कि अनुराग ने शो के दौरान अपनी होने वाली पत्नी का भी जिक्र किया था. इसी दौरान उन्होंने एक बात और कही कि जिंदगी में सिर्फ पैसा ही सब कुछ नहीं होता. अगर इंसान के पास अपने लोग ही न हों, तो फिर उस पैसे का कोई मतलब नहीं रह जाता है.

मन्नारा ने दिया मैसेज

“मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि हर किसी की जिंदगी में अपना-अपना स्ट्रगल चल रहा है और बाकी सब लोग खुश हैं. सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग खुद को बहुत खुश दिखाने की कोशिश करते हैं.”

क्या हुआ था अनुराग के साथ ?

अनुराग डोभाल एक फेमस मोटिवेशनल और मोटरसाइकिल व्लॉगर हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘द UK07 राइडर’ के नाम से जाना जाता है. उन्होंने ‘बिग बॉस 17’ में भी हिस्सा लिया था. दरअसल, कुछ दिन पहले अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर “मौत के जिम्मेदार” नाम से एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वह काफी इमोशनल और टूटे हुए दिखे और परिवार के झगड़े और मानसिक तनाव के बारे में खुलकर बात करते नजर आए. इसके बाद शनिवार को मामला और ज्यादा खराब हो गया. इंस्टाग्राम लाइव में वह अपनी कार तेज चलाते हुए डिवाइडर से टकराते दिखे. अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में उनकी जान बच गई, लेकिन उन्हें कई चोटें आईं और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फैंस भी जता रहे चिंता

अनुराग डोभाल के इंस्टाग्राम लाइव के बाद से उनके फैंस भी थोड़ा परेशान नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग उनके लिए सपोर्ट और चिंता जाहिर कर रहे हैं. वहीं मन्नारा का यह वीडियो सामने आने के बाद इस पूरे मामले की चर्चा और भी बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: अस्पताल में अनुराग डोभाल से मिलने पहुंची पत्नी, बोलीं- आपकी दुआओं की जरूरत है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >