लाइव कॉन्सर्ट में अचानक रोने लगीं सुनिधि चौहान, आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ?

Sunidhi Chauhan Emotional: लखनऊ में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर सुनिधि चौहान अचानक रोने लगीं और साथ ही फैंस से माफी मांगने लगीं. वीडियो वायरल होने के बाद फैंस सिंगर के सपोर्ट में चीयर करने लगे. जानिए आखिर सुनिधि के साथ क्या हुआ?

Sunidhi Chauhan Emotional: अपनी दमदार आवाज और एनर्जी से स्टेज पर आग लगा देने वाली मशहूर सिंगर सनिधि चौहान अक्सर लाइव कॉन्सर्ट में फैंस का दिल जीत लेती हैं. लेकिन हाल ही में लखनऊ में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान ऐसा पल आया जब सिंगर स्टेज पर ही इमोशनल हो गईं. गाना गाते-गाते उन्होंने परफॉर्मेंस रोक दी और फैंस से माफी मांगने लगीं. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि

दरअसल, सुनिधि चौहान इन दिनों अपने ‘आई एम होम इंडिया टूर 2025-26’ के तहत देश के अलग-अलग शहरों में लाइव कॉन्सर्ट कर रही हैं. इसी टूर के दौरान वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परफॉर्म कर रही थीं. परफॉर्मेंस के बीच अचानक उन्होंने गाना रोक दिया और फैंस से कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और गला भी खराब है. बात करते-करते वह काफी इमोशनल हो गईं.

उन्होंने कहा, “मेरा गला बहुत खराब है, आज मेरी आवाज वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए. लेकिन मुझे पता है कि आप लोग मेरे साथ हैं. मेरे करियर में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और मुझे ये बहुत अजीब लग रहा है. मैं हमेशा 100 प्रतिशत देना चाहती हूं, लेकिन शायद आज वैसी आवाज नहीं निकल पाएगी, इसलिए मुझे माफ कर दीजिए.” सुनिधि चौहान की ये बात सुनते ही वहां मौजूद फैंस लगातार उनका हौसला बढ़ाते नजर आए और जोर-जोर से चीयर करने लगे.

मुंबई से शुरू हुआ था यह टूर

बता दें कि सुनिधि चौहान का यह म्यूजिक टूर 24 दिसंबर 2025 को मुंबई से शुरू हुआ था. इसके बाद वह दिल्ली, बेंगलुरू, अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, चंडीगढ़ और इंदौर जैसे शहरों में परफॉर्म कर चुकी हैं. इस टूर का आखिरी कॉन्सर्ट 14 मार्च को कोलकता में होने वाला है.

यह भी पढ़ें: किसके साथ कोजी होकर डांस करती दिखीं मलाइका अरोड़ा? वीडियो आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >