Lakshya: ऋतिक रोशन की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म दोबारा थियेटर्स में होगी रिलीज, जानें कब देख पाएंगे आप

Lakshya: ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म लक्ष्य 20 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. मूवी को दर्शक 21 जून से थियेटर्स में एंजॉय कर सकते हैं. फरहान अख्तर की ओर से निर्देशित यह फिल्म 1999 के कारगिल युद्ध की बैकग्राउंड पर आधारित है.

Lakshya: जीवन में एक लक्ष्य होना जरूरी है. जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आपको इसका महत्व समझ में आने लगता है, लेकिन जीवन में एक ऐसा चरण भी आता है, जहां कई युवा लक्ष्यहीन होते हैं, उनके पास अपने भविष्य के लिए कोई प्लान नहीं होता है. साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म लक्ष्य में ऋतिक रोशन की ओर से खूबसूरती से निभाया गया किरदार करण शेरगिल ऐसे ही युवाओं में से एक थे. हालांकि उसे अपनी दिशा को सुधारी और भारतीय सेना में शामिल हो गए. अगर आपको फरहान अख्तर की ओर से निर्देशित इस फिल्म की कहानी काफी पसंद है, तो अब इसे फिर से थियेटर्स में देखा जा सकता है.

फिर से थियेटर्स में रिलीज होगी लक्ष्य

दरअसल लक्ष्य ने 20 साल पूरे हो गए हैं. यही कारण है कि मेकर्स अब मूवी को फिर से थियेटर्स में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं. मूवी में ऋतिक के अलावा प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन और अमरीश पुरी भी मुख्य भूमिका में हैं. आपको बता दें कि रिलीज के बाद लक्ष्य भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन पिछले कुछ सालों में यह एक कल्ट फिल्म बनकर उभरी. दरअसल, कई फैंस का मानना ​​है कि कैप्टन करण शेरगिल के रूप में ऋतिक रोशन ने अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है. वह भरोसेमंद, मजेदार और अंततः एक ऐसे नेता थे, जो हम बनना चाहते थे.

Also Read- OTT releases this week: इस वीकेंड एंजॉय करें ये धांसू नई रिलीज वेब सीरीज और फिल्में, एंटरटेनमेंट की नहीं होगी कमी

Also Read- Do Aur Do Pyaar OTT Release: विद्या बालन की फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, वीकेंड में जरूर करें एंजॉय

लक्ष्य के गाने को आज भी सुनते हैं दर्शक

लक्ष्य के म्यूजिक की तुलना ‘दिल चाहता है’ से की गई, जिसने फैंस को कई हिट चार्टबस्टर गाने दिए. उदित नारायण और अलका याग्निक की ओर से गाया गया, ‘मैं ऐसा क्यों हूं’ और ‘अगर मैं कहूं’ अभी भी लोग सुनना पसंद करते हैं. प्रीति और ऋतिक की केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है. दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे. फरहान और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, “लक्ष्य” में अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा भी थे. शंकर-एहसान-लॉय द्वारा रचित और जावेद अख्तर द्वारा लिखित फिल्म आज भी पॉपुलर है.

Also Read- OTT पर इन पॉपुलर टीवी सीरियल्स को जरूर करें एंजॉय, एपिसोड छूटने की नहीं रहेगी झंझट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >