Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में तुलसी संग काम करने पर मौनी रॉय ने किया रिएक्ट, कहा- स्मृति दी मुझे किताबें और चॉकलेट देती थी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय नजर आते हैं. पहले पार्ट में मौनी रॉय ने अहम किरदार निभाया था. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि शो के सेट पर स्मृति ईरानी उन्हें किताबें देती थी.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में बस गया है. स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय शो में लीड रोल निभा रहे हैं. तुलसी और मिहिर की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी भाती है. पहले सीजन में मौनी रॉय भी थी और उन्होंने शो में कृष्णा तुलसी विरानी का किरदार निभाया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में मौनी ने तुलसी संग काम करने पर रिएक्ट किया था.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में स्मृति ईरानी संग काम करने पर मौनी रॉय ने किया रिएक्ट

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर मौनी रॉय ने कहा कि उन्होंने अभी तक क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के नये एपिसोड नहीं देखे हैं. एक्ट्रेस ने स्मृति ईरानी संग काम करने को लेकर कहा, स्मृति दी मुझे किताबें और चॉकलेट खिलाती थी जो मैं नहीं खाती, लेकिन मुझे किताबें और खाना पसंद है. वह बांग्ला भाषा अच्छी तरह बोलती हैं. वह एकमात्र व्यक्ति हैं जो मुझसे बांग्ला में बात करती थी. यह बहुत सुकून देने वाला था. 18 साल बाद हम सभी दोस्त और व्यावहारिक रूप से परिवार हैं.”

मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म

मौनी रॉय की आने वाली फिल्म ‘महायोद्धा राम’ को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में उन्होंने देवी सीता को अपनी आवाज दी है. फिल्म 17 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा नागिन एक्ट्रेस मधुर भंडारकर की ‘द वाइव्स’ में भी दिखेंगी. वह ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन के साथ काम कर रही है. ये एक कॉमेडी फिल्म है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में क्या दिखाया जाएगा

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि ऑफिस में मिताली आती है. वह वृंदा को अंगद को ढूंढ़ते हुए देखती है. ये दिखकर उसे बहुत गुस्सा आ जाता है और वह उससे कहती है कि वह चली जाए. मिताली उसपर इतनी नाराज हो जाती है कि वह उसे जॉब से निकाल देती है. मिताली उसपर आरोप लगाती है कि वह अंगद के साथ फ्लर्ट करती है. वृंदा सुनकर काफी दुखी होती है और वह चली जाती है. तुलसी, मिताली से पूछती है कि वृंदा को क्यों निकाला गया. मिताली उसे बताने वाली होती है तभी परी आ जाती है. परी उसे वीडियो दिखाती है जिसमें करवाचौथ के दिन वृंदा, अंगद के हाथ से पानी पीती है.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Kabhi Bahu Thi 2: ‘कहानी घर घर की’ के ओम ने शो में एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- तुलसी-पार्वती से फिर से कनेक्ट करने का मौका मिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >