KSBKBT 2: आखिरी दिनों में नोइना का सहारा बनी तुलसी, अकेले छोड़ने से किया इनकार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के आज रात के एपिसोड में विरानी परिवार में टेंशन बढ़ता दिखेगा. मिहिर, नोइना से शादी करने के फैसले को लेकर तुलसी से बात करता है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में जब तुलसी, नोइना और सुचित्रा को डिनर के लिए बुलाती हैं, तो परिवार के कई सदस्य बहाने बनाकर वहां से उठने लगते हैं. तुलसी सभी को टोकती हैं. वह साफ कहती हैं कि भले ही परिवार नोइना को दिल से स्वीकार न करे, लेकिन उसके साथ सम्मान से पेश आना जरूरी है. तुलसी के सख्त रवैये के बाद परिवार वाले मान जाते हैं. तुलसी तय करती है कि सभी प्री-वेडिंग रस्में पूरी धूमधाम से होगी. वह मेहंदी सेरेमनी कराने का ऐलान करती हैं.

नोइना के लिए ये काम करेगी तुलसी

नोइना और मिहिर दोनों ही तुलसी के फैसले को गैरजरूरी बताते हैं, लेकिन तुलसी अपने फैसले पर टिकी रहती हैं. तुलसी को लगता है कि ये रस्में सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि नोइना को सम्मान देने का तरीका हैं ताकि उसे अपने आखिरी दिनों में अकेलापन महसूस न हो. रात के समय तुलसी, मिहिर को जागते हुए पाती हैं. मिहिर अपनी उलझन जाहिर करते हुए कहते हैं कि नोइना से शादी करना उसके बहुत मुश्किल है. अगले दिन मेहंदी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. ज्यादातर लोग सिर्फ मजबूरी में रस्मों में हिस्सा लेते हैं.

मिताली की एंट्री से बढ़ा ड्रामा

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि घर में मिताली के आने से माहौल खराब हो जाता है. जब तुलसी डिम्सी से गले मिलने को कहती हैं, लेकिन बच्ची मना कर देती है और मुन्नी के पास ही रहती है. यह बात मिताली को बहुत चुभती है और वह गुस्से में वहां से चली जाती है. दूसरी तरफ विरानी फैक्ट्री में भी हालात ठीक नहीं हैं. वृंदा और अंगद के रिश्ते को लेकर शक गहराता जा रहा है. भारती को दोनों के बीच कुछ छुपा हुआ लगता है. अंगद इस रिश्ते को प्रोफेशनल बताकर टालने की कोशिश करता है, लेकिन भारती का शक खत्म नहीं होता.

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: नोइना ने ठुकराई सारी संपत्ति, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई, कहा- मैं मर रही हूं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >