Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इस दिन से ऑनएयर होगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, स्मृति ईरानी ने भी शुरू की शूटिंग

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: जब से ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के सीक्वल की अनाउंसमेंट हुई है, तब से फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इसमें कौन से स्टार्स काम करेंगे और सीक्वल कब से शुरू होगा. अब सभी डिटेल्स सामने आ चुके हैं. आइये जानते हैं.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सालों से दर्शकों को लुभाने वाला मशहूर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब वापस आ रहा है. पहले ऐसी अफवाहें थीं कि एकता कपूर की ओर से निर्मित इस शो में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री से राजनेता बनीं स्मृति ने मोस्ट अवेटेड शो की शूटिंग शुरू कर दी है. आइये जानते हैं कब से सीरियल ऑनएयर हो सकता है.

किस दिन से ऑनएयर होगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, ”क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का पोस्टर शूट हो चुका है और प्रोमो शूट अगले कुछ दिनों में, संभवतः जून के पहले हफ्ते में होगा.” वहीं रिलीज डेट पर पोर्टल को सूत्र ने बताया, ”क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ठीक उसी तारीख को रिलीज होगी, जिस दिन यह 2000 में रिलीज हुई थी, यानी 3 जुलाई को और इसका टाइम स्लॉट भी वही होगा.”

स्मृति ईरानी ने शुरू की शूटिंग

स्मृति ईरानी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के अपकमिंग सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है, शूट कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ. अमर उपाध्याय, स्मृति ईरानी और एकता कपूर के फोन टेप किए जाएंगे. यही नहीं अन्य क्रू मेंबर्स के फोन के उपयोग पर भी पूरी तरह बैन है. स्मृति भी जेड प्लस सुरक्षा के साथ शूटिंग कर रही हैं और सेट पर सभी को निर्धारित सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. इसके अलावा, मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना कैमियो में नजर आ सकते हैं. हालांकि कुछ भी मेकर्स की ओर से अभी तक ऑफिशियल नहीं किया गया है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के बारे में

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 3 जुलाई 2000 से 6 नवंबर 2008 तक लंबे समय तक चला था. शो में स्मृति ने तुलसी और मिहिर ने अमर का किरदार निभाया था. यह सबसे लोकप्रिय परफॉर्मेंस में से एक था, जिसके कई सालों तक फैन बेस रहे.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा का सच्चाई जानने के बाद कैसे रिएक्ट करेगी अभीरा, समृद्धि शुक्ला बोली- माफ करना…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >