Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का यह हफ्ता रोमांच और ड्रामा से भरपूर साबित हुआ. फैक्ट्री में काम के दबाव के बीच तुलसी डबल शिफ्ट लागू करती हैं, लेकिन असली झटका आता है जब नोइना अचानक तुलसी और मिहिर को डिवोर्स नोटिस थमा देती हैं. इस खबर से पूरे परिवार में तनाव और उलझन फैल जाती है, और दर्शक बेसब्री से आगे आने वाले ट्विस्ट का इंतजार कर रहे हैं.
फैक्ट्री का उद्घाटन और तुलसी की पूजा
एपिसोड की शुरुआत होती है जब नोइना रिबन काटती हैं और रितिक सभी को नई फैक्ट्री में आमंत्रित करते हैं. तुलसी और मिहिर फैक्ट्री में कदम रखते हैं, लेकिन नोइना की साड़ी फंसने से हल्की हलचल मच जाती है. तुलसी अपनी पूर्वजों गोवर्धन विरानी और अम्बा विरानी की तस्वीर देखकर उसे पूजा करती हैं, जिससे वैष्णवी हैरान रह जाती हैं.
फैक्ट्री का काम और देव की चाल
जैसे ही फैक्ट्री संचालन शुरू होता है, पार्थ कर्मचारियों की मदद से कपड़े उतारते हैं. इस दौरान सलोनी देव से मदद मांगती हैं. देव मौके का फायदा उठाते हुए दावा करता है कि उनके पास दुनिया भर में 240 फैक्ट्री हैं और वह सिर्फ काम के प्रति जुनूनी हैं. वह सलोनी को भी खास महसूस कराते हैं, लेकिन जब वह तुलसी काकी से मिलना चाहती हैं, देव उन्हें दूर खींच लेता है.
नोइना का चौंकाने वाला कदम
सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब नोइना तुलसी और मिहिर को कोर्ट का डिवोर्स नोटिस थमा देती हैं. मिहिर और तुलसी दोनों इस खबर से स्तब्ध रह जाते हैं. नोइना पूरी आत्मविश्वास के साथ कहती हैं कि अब वह तलाक की प्रक्रिया को पूरा करवाएंगी.
मुन्नी का ऑफिस विजिट
इस बीच मुन्नी मिहिर के ऑफिस आती हैं. मिहिर उनकी उपलब्धि देखकर खुश होते हैं और कहते हैं, “बेटा, आपने बहुत अच्छा किया.” तुलसी मुन्नी को अपनी बेटी की तरह स्वीकार करती हैं और उसे नियमित रूप से मिलने का न्योता देती हैं. इस बीच मिताली थोड़ी असहज महसूस करती हैं, लेकिन तुलसी स्थिति संभाल लेती हैं.
नए तनाव और आने वाला ट्विस्ट
यह एपिसोड दर्शकों को फैक्ट्री में तनाव, पारिवारिक ड्रामा और भावनाओं का मिश्रण दिखाता है. तुलसी और मिहिर अब नोइना के चालबाजी भरे कदमों और फैक्ट्री के काम के दबाव का सामना करेंगे. आगे आने वाले एपिसोड में नई चुनौतियां और रोमांच देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: मुक्ति और अभीरा के रिश्ते में आएगा नया मोड़, अरमान की एंट्री से बढ़ेगा तनाव
