Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी के आगे झुकी नोइना, सगाई के बीच खुला ऐसा राज जिसने हिला डाला पूरा परिवार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: आज के एपिसोड में माफी, रिश्तों की कसौटी और छुपे दर्द की कहानी सामने आने वाली है. सगाई की खुशियों के बीच कुछ ऐसा होगा, जिससे पूरी कहानी में नया मोड़ आ जाएगा. पढ़ें आज के एपिसोड का पूरा अपडेट…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एपिसोड की शुरुआत ही भारी माहौल से होती है. बाबजी, तुलसी का अपमान करने पर नोइना को आड़े हाथों लेते हैं और उससे माफी मंगवाने पर अड़ जाते हैं. वह तुलसी के पौधे का महत्व समझाते हैं. पहले तो नोइना आनाकानी करती है, लेकिन हालात के आगे उसे झुकना पड़ता है. चप्पल उतारकर वह मजबूरी में तुलसी के सामने झुकती है. उसी पल कुछ अजीब होता है, नोइना और तुलसी दोनों को अतीत की डराने वाली झलकियां दिखने लगती हैं. मिहिर, ऋतिक, शोभा और गायत्री सब यह सब चुपचाप देखते रहते हैं, और नोइना की हालत देखकर हर चेहरे पर अलग भाव नजर आते हैं.

इतना सालों बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत

माफी के बाद मिहिर और तुलसी बाबजी का आशीर्वाद लेते हैं. बाबजी भावुक होकर कहते हैं कि इतने सालों बाद भी दोनों का रिश्ता वैसा ही मजबूत है. पूरा परिवार भी आशीर्वाद में शामिल होता है, जिससे टूटी-सी एकता की झलक मिलती है. लौटते वक्त ऋतिक बच्चों को गोद में लिए रहता है, वहीं देव अपनी हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग से माहौल थोड़ा सहज कर देता है.

तुलसी की नजर परी के हाथों पर पड़ती है

आगे बाबजी, मिहिर और तुलसी को हौसला देते हैं और बीते रिश्तों को याद करते हैं. तुलसी परिवार की सीख और संस्कारों की बात करती है. इसी बीच नोइना, कर्ज चुकाने के लिए और वक्त मांगती है, जिस पर तुलसी धैर्य रखने की सलाह देती है. रहने की व्यवस्था में सबको आउटहाउस में ठहराया जाता है. सगाई की तैयारियां शुरू होती हैं, लेकिन तुलसी की नजर परी के हाथ पर पड़े जख्मों पर पड़ती है, जिन्हें वह छिपा लेती है.

अंत में बाबजी मिहिर तुलस को देते हैं सम्मान

कमरों की बात पर नोइना को सुची के साथ कमरा मिलना और भी आहत कर देता है. मिहिर उसकी तन्हाई को महसूस करता है. सगाई के दौरान रस्में, हंसी-मजाक सब चलता है, लेकिन परी के चेहरे की खामोशी उसके दर्द को बयां करती है. वह अंदर ही अंदर रणविजय की मार सह रही है. एक पल वह तुलसी को सच बताती है, फिर उसे सपना कहकर टाल देती है. एपिसोड के अंत में बाबजी मिहिर-तुलसी को सम्मान देते हुए अंगूठियों का तोहफा देते हैं, जो उनके अटूट रिश्ते की याद दिलाता है.

यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ऋतिक ने की सुसाइड की कोशिश, क्या टूट जाएगा विरानी परिवार का भरोसा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >