Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर-तुलसी के रिश्ते पर टूटा तूफान, नोयना संग यज्ञ ने बढ़ाया तनाव

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मिहिर और तुलसी के रिश्ते में गहराती दूरियों ने कहानी को नया मोड़ दे दिया है. नोयना संग मिहिर का यज्ञ देखने के बाद तुलसी टूट जाती है. शो फिलहाल टीआरपी चार्ट में टॉप-2 पर कायम है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फैमिली ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट-टर्न्स की वजह से दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुका है. लॉन्च के कुछ ही महीनों में यह शो टीआरपी चार्ट में टॉप-2 तक पहुंच गया है. फिलहाल पहले स्थान पर अनुपमा है, जबकि उसके बाद यह शो मजबूती से टिका हुआ है.

मिहिर और तुलसी के बीच बढ़ी दूरी

नए ट्रैक में मिहिर और तुलसी के रिश्ते में लगातार तनाव देखने को मिल रहा है. बेटी परी के खिलाफ गवाही देने को लेकर मिहिर, तुलसी से बेहद नाराज है. यही वजह है कि वह शांति निकेतन लौटने की बजाय ऑफिस में ही रहने लगा है. तुलसी को उम्मीद थी कि बा के जन्मदिन पर वह पूजा में घर आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

ऑफिस में मिला चौंकाने वाला नजारा

जब तुलसी खुद मिहिर से मिलने ऑफिस पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर उसकी आंखें भर आईं. मिहिर ने बा के जन्मदिन का यज्ञ आयोजित किया था, लेकिन उसके साथ तुलसी की जगह उसकी करीबी दोस्त नोयना बैठी थी. इस दृश्य ने तुलसी का दिल तोड़ दिया और उसे महसूस हुआ कि मिहिर अब रिश्तों और परिवार दोनों से दूर होता जा रहा है.

आने वाले एपिसोड्स में बढ़ेगा ड्रामा

अब सवाल यह है कि क्या तुलसी इस मुश्किल हालात से निकल पाएगी और मिहिर को परिवार की ओर वापस ला पाएगी, या फिर दोनों का रिश्ता पूरी तरह से बिखर जाएगा. आने वाले एपिसोड्स में इस ट्रैक पर और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ने वाली है.

यह भी पढ़ेंँ: Dhanashree Verma: तलाक विवाद पर धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, एलिमनी को लेकर कही ये बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >