Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्या फिर से शांति निकेतन वापस आएगी तुलसी? कहानी में नया ट्विस्ट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि तुलसी, करण और नंदिनी के रिश्ते को लेकर परेशान होती है. दूसरी तरफ मिहिर उसे शांति निकेतन वापस आने के लिए कहता है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि घर पर मुन्नी रसोई संभाल रही होती है. परी उसकी बनाई खाने की तारीफ करती है और तुलसी की याद दिलाती है. वह सोचती है कि मुन्नी कितनी खुशकिस्मत है कि उसने तुलसी से सब कुछ सीखा, जबकि वह कभी कोशिश नहीं कर पाई. डिम्सी भी उनके पास आती है और मुन्नी वादा करती है कि काम खत्म होते ही उसे साथ ले जाएगी. इस दौरान परी महसूस करती है कि डिम्सी की असली मां मिताली कभी इतनी देखभाल नहीं दिखाती.

मिहिर करेगा खाने की तारीफ

मिहिर मुन्नी के पकवान की तारीफ करता है और अंगद कहता है कि खाना बिल्कुल तुलसी जैसा है. मुन्नी तुलसी को क्रेडिट देती है. हल्के-फुल्के मजाक के बीच, मिहिर मुन्नी को पहला गिफ्ट भी देता है, जिसे वह पहले समझ नहीं पाती, लेकिन बाद में प्यार भरा आशिर्वाद मान लेती है. मुन्नी ऑफिस जाने से पहले रितिक और तुलसी के लिए ब्रेकफास्ट पैक करती है.

शांति निकतेन नहीं लौटेंगी तुलसी

ऑफिस में तुलसी और रितिक मुन्नी की ओर से भेजा खाना खाते हैं. तुलसी मुन्नी की मेहनत की तारीफ करती है और कहती है कि रितिक खुशकिस्मत है. रितिक बताता है कि मुन्नी डिम्सी से जल्दी ही जुड़ गई है. तुलसी बताती है कि किसी तलाकशुदा पुरुष से शादी करना आसान नहीं होता और मुन्नी ने बड़ी जिम्मेदारी उठाई है. फिर वह करण और नंदिनी के टूटते रिश्ते की चिंता उठाती है. घर पर सभी करण और नंदिनी की परेशानी पर चर्चा करते हैं. रितिक तुलसी से कहता है कि बच्चों को तनाव से बचाने के लिए शांति निकेतन वापस आनी चाहिए. तुलसी मदद करने को तैयार होती है, लेकिन खुद घर लौटने से इनकार करती है. मिहिर उदास होता है और कहता है कि पूरे परिवार पर इसका असर पड़ रहा है.

नोइना की तबीयत होगी खराब

बाद में मिहिर तुलसी से माफी मांगता है और घर छोड़ने तक की बात करता है, लेकिन तुलसी अपने फैसले से नहीं हटती. दूसरी तरफ नोइना की सेहत बिगड़ती है और वह इलाज से इनकार करती है. तुलसी एक ब्लड डोनेशन कैंप में उसकी परेशानी को नोटिस करती है. नंदिनी, तुलसी से मिलने आती है और घर लौटने को कहती है. तुलसी फिर भी नंदिनी की शादी पर फोकस करती है और खुद लौटने से इनकार करती है.

यह भी पढ़ें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से बरखा बिष्ट की विदाई? पोस्ट से मची हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >