एक वीडियो से पलटा खेल, मिहिर ने नोइना को घर से निकाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर पूरे परिवार के सामने एक पुराना वीडियो दिखाकर नोइना का सच सबके सामने लेकर आता है. वीडियो देखकर नोइना घबरा जाती है और उसे बंद करने की कोशिश करती है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि नोइना, गायत्री से पूछती है कि मिहिर कहां है. इस पर गायत्री बताती है कि मिहिर किसी जरूरी काम से बाहर गया है. इसी बीच अंगद और ऋतिक के बच्चे साथ में होली खेलते हैं. नोइना, मिहिर को फोन करती है. उसी समय मिहिर घर पहुंच जाता है. नोइना, मिहिर से पूछती है कि वह कहां गया था और क्या सरप्राइज देने वाला है. मिहिर उसे अंदर लेकर जाता है और सबको हॉल में बुलाता है. मिहिर कहता है कि जो वीडियो वह दिखाने जा रहा है, उसे देखने के बाद नोइना उसे कभी नहीं भूल पाएगी. तभी शोभा, तुलसी को वीडियो कॉल करती है ताकि वह भी यह सब देख सके.

परिवार के सामने खुला नोइना का राज

जैसे ही वीडियो चलाया जाता है, सभी की नजरें टीवी स्क्रीन पर टिक जाती हैं. वीडियो में छह साल पुराना एक सीन दिखाई देता है, जिसमें नोइना और मिहिर साथ नजर आ रहे हैं. यह देखकर नोइना घबरा जाती है और वीडियो बंद करने की कोशिश करती है. मिहिर सबको बताता है कि उसे सच दिखाने में कोई शर्म नहीं है. वह कहता है कि उस दिन वह नशे में था और उसे पूरी सच्चाई पता नहीं थी. नोइना वीडियो देखना नहीं चाहती, लेकिन मिहिर उसे अंत तक देखने के लिए कहता है. आखिर में नोइना टीवी बंद कर देती है. इसके बाद मिहिर सबके सामने उससे सवाल करता है कि उसने उसके साथ धोखा क्यों किया. यह सुनकर घर के सभी लोग नाराज हो जाते हैं. गायत्री कहती है कि नोइना को इस घर में लाना उसकी सबसे बड़ी गलती थी.

नोइना को घर से निकाल देगा मिहिर

परी, ऋतिक और अंगद भी नोइना पर गुस्सा जाहिर करते हैं. वे कहते हैं कि उसने पूरे परिवार को दुख दिया और तुलसी की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की. हालांकि मिताली, नोइना का साथ देती है, लेकिन बाकी लोग उससे जवाब मांगते हैं. आखिरकार नोइना अपनी गलती मान लेती है. वह कहती है कि उसने यह सब अपने प्यार के कारण किया, क्योंकि वह मिहिर को पाना चाहती थी. मिहिर साफ कह देता है कि उसका प्यार सिर्फ तुलसी के लिए है और हमेशा रहेगा. वह बताता है कि नोइना का प्यार एकतरफा था और उसने गलतफहमी में सब कुछ बिगाड़ दिया. मिहिर गुस्से में कहता है कि नोइना कभी तुलसी की जगह नहीं ले सकती. वह उसे अपने परिवार से दूर रहने के लिए कहता है और घर छोड़ने का आदेश देता है. नोइना, सुची और मिताली के साथ वहां से चली जाती है. गायत्री इस बात पर पछताती है कि उसने कभी नोइना पर भरोसा किया था.

यह भी पढ़ें तुलसी- मिहिर का रिश्ता हुआ खत्म, गौतम की गलती ने बर्बाद की दोनों की जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >