Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Entry: शो में हुई इस पुराने शख्स की एंट्री, मिहिर वीरानी से है खास रिश्ता

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Entry: जितेन लालवानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक बार फिर किरण विरानी के रूप में नजर आएंगे. अभिनेता ने कहा कि समय और अनुभव ने उन्हें इस किरदार को एक नए नजरिए से देखने का मौका दिया है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Entry: टीवी का लोकप्रिय सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में किरण विरानी का किरदार निभाने वाले अभिनेता जितेन लालवानी अब इस शो के रीबूट ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक बार फिर उसी भूमिका में नजर आने वाले हैं. अभिनेता का कहना है कि समय और अनुभव ने उन्हें इस किरदार को पहले से कहीं ज्यादा गहराई से समझने का अवसर दिया है. बता दें कि किरण वीरानी शो में मिहिर वीरानी यानी अमर उपाध्याय का छोटा भाई है.

इस बीच शो में सालों बाद वापसी करने को लेकर एक्टर ने क्या कुछ कहा है.

किरण विरानी के किरदार में वापसी करने पर क्या बोले जितेन लालवानी?

कई सालों बाद किरण विरानी की भूमिका में वापसी को लेकर जितेन ने कहा, “जब मैंने पहली बार किरण विरानी का किरदार निभाया था, तब मेरा अभिनय उस दौर की जरूरतों और अपेक्षाओं पर आधारित था. लेकिन अब जब मैं इस किरदार को दोबारा निभा रहा हूं, तो मेरी मानसिकता और विजन, दोनों बदल चुके हैं. समय और मैच्युरिटी ने मुझे किरदार को नए नजरिए से देखने का मौका दिया है.”

उनके अनुसार, यह किरदार दोहराने के बजाय उसे फिर से खोजने की प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में बिताए वर्षों ने उन्हें अपने किरदारों को गहराई और इमोशनल स्तर पर समझने की नई क्षमता दी है.

“किरण और मैं, दोनों विकसित हुए हैं”

जितेन का मानना है कि जैसे वह खुद एक कलाकार के रूप में विकसित हुए हैं, वैसे ही किरण विरानी का किरदार भी समय के साथ बदला है. शो में उनकी वापसी उन्हें किरदार के मूल सार को बनाए रखते हुए, उसे आज के दौर की सोच और भावनाओं के अनुरूप ढालने का अवसर देती है.

अभिनेता ने आगे बताया कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ सिर्फ पुराने शो का विस्तार नहीं है, बल्कि यह एक नया रूप है जो पुराने दर्शकों को यादों से जोड़ते हुए नई पीढ़ी को भी आकर्षित करेगा. निर्माताओं ने पुराने किरदारों को फिर से पेश करने के साथ-साथ कहानी में नए लेयर्स भी जोड़े हैं.

जितेन ने यह भी कहा कि इस बार उनका किरदार पहले से अलग होगा. यह दर्शाएगा कि किरण विरानी भी जीवन के साथ आगे बढ़े हैं, बदले हैं और आधुनिक पारिवारिक रिश्तों को समझते हैं.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri: खेसारी लाल यादव के ‘चाचा बना दीजिए’ वाले बयान पर फूटा पवन सिंह का गुस्सा, पावर स्टार बोले- मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >