Shivangi Joshi संग सगाई की खबरों पर फाइनली कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी इंगेजमेंट हो रही है और…

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले है. सगाई की खबरें वायरल होते ही इसपर अब एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन इस समय सुर्खियों में है. दोनों ने साथ में एकता कपूर के सीरियल बरसातें – मौसम प्यार का में काम किया था. इस समय सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले है. ये जानने के बाद दोनों के फैंस सच्चाई जानने के लिए काफी उत्सुक है. अब कुशाल ने वायरल हो रही इन खबरों पर रिएक्ट किया है.


शिवांगी जोशी संग सगाई की खबरों पर कुशाल टंडन ने किया रिएक्ट
बरसातें – मौसम प्यार का में कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के बीच केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया. दोनों की सगाई की खबरें जानकर फैंस काफी खुश हो गए थे. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट करते हुए अपनी एक तसवीर इंस्टा स्टोरी पर लगाई और लिखा, यार मीडिया वालों, एक बात बताओ, मेरी सगाई हो रही है और मुझे ही पता नहीं. मैं थाईलैंड में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहा हूं. साथ ही एक्टर ने मीडिया पर सवाल उठाते हुए पूछा कि कैसे अप्रामाणिक खबरें प्रकाशित की जाती हैं. एक्टर ने पूछा कि आखिर आपके सोर्स है कौन.

Kushal tandon insta story

Barsatein के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी शिवांगी जोशी, इन 5 एक्ट्रेसेस को मिला था पहले ऑफर

Shrimad Ramayan: क्या जून में बंद हो जाएगा श्रीमद रामायण, भगवान राम बने सुजय रेउ बोले- जिस भी दिन ऑफ-एयर…

Shaitaan OTT Release: फिर से छाएगा शैतान का काला जादू, इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही अजय देवगन की मूवी, नोट कर लें डेट


शिवांगी जोशी ने कही ये बात
वहीं, शिवांगी जोशी ने कुशाल टंडन संग सगाई की खबरों पर रिएक्ट करते हुए अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्टर लगाया, जिसमें लिखा है, “मुझे अफवाहें पसंद हैं, मुझे हमेशा अपने बारे में कुछ ऐसा पता चलता है जो मैं कभी नहीं जानती थी.” साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी बनाया. हालांकि अब दोनों के पोस्ट से इतना तो क्लियर हो गया कि सगाई की खबरें सिर्फ अफवाह है. गौरतलब है कि न्यूज 18 शोशा की एक रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और सगाई करने वाले है.

साल 2024 में टीवी पर मचेगा धमाल, शुरू होंगे ये 5 नए सीरियल्स, मिलेगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >