"तुझे मेरी चीजें पसंद आती हैं..." जैद दरबार संग मजाक पर बोले कुशाल टंडनलोग पुरानी बातों को खींचकर विवाद बना रहे हैं

‘अलायंस’ में जैद दरबार संग कुशाल टंडन के मजाक ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी. अब एक्टर ने इस कमेंट के पीछे की पूरी कहानी बताई है.

टीवी एक्टर कुशाल टंडन हाल ही में अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए थे. रियलिटी शो 'अलायंस' के दौरान उन्होंने गौहर खान के पति जैद दरबार से मजाक में कह दिया था "तुझे मेरी हर चीज पसंद आती है." इस बात को सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों को लगा कि कुशाल अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड गौहर खान पर तंज कस रहे हैं. इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब इस पूरे मामले पर खुद कुशाल टंडन ने सच्चाई बताई है.

"हम दो लड़कों के बीच बस मजाक हो रहा था"

इंटरव्यू में कुशाल टंडन ने साफ किया कि उनके कहने का कोई गलत मतलब नहीं था. यह सिर्फ दो दोस्तों के बीच होने वाली नॉर्मल बात थी. कुशाल ने कहा

"हम दो दोस्त आपस में मजाक कर रहे थे. जब भी मैं सिगरेट या कॉफी लेता था, जैद भी वही मांग लेता था. इसी पर मैंने हंसते हुए कह दिया कि तुम्हें मेरी पसंद की चीजें ही पसंद आती हैं. मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि लोग इसका ऐसा मतलब निकाल लेंगे. जब शो में कोई असली झगड़ा नहीं मिला, तो लोगों ने इस छोटी सी बात का बतंगड़ बना दिया."

15 साल पुरानी बात भूल चुके हैं सब

जैद दरबार के साथ अपनी दोस्ती पर बात करते हुए कुशाल ने कहा कि उनके दिल में कोई कड़वाहट नहीं है. उन्होंने आगे बताया, "लोगों को लगता था कि जैद और मेरे बीच लड़ाई होगी. लेकिन हम दोनों समझदार हैं. 15 साल पुरानी बात को लेकर अब कोई नहीं बैठता. जैद बहुत अच्छा इंसान है. हमारी दोस्ती वैसे ही हुई जैसे स्कूल में दो लड़कों की होती है. मेरे लिए वह बस एक अच्छा दोस्त है जिससे मैं शो में मिला."

पुरानी लव स्टोरी

बता दें कि कुशाल टंडन और गौहर खान 'बिग बॉस 7' के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे. दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया, फिर 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद गौहर ने 2020 में जैद दरबार से शादी कर ली. आज दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और आपस में अच्छे रिश्ते रखते हैं.

ये भी पढ़ें: श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप के कई सालों बाद साथ दिखा यह फेमस कपल, वायरल फोटो देख फैंस के उड़े होश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >