Kundali Bhagya Upcoming Episode : लूथरा हाउस में इस शख्स की इंट्री, महेश ने अपने साथ हुए हादसे का किया खुलासा

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल कुंडली भाग्‍य (Kundali Bhagya) में धमाकेदार नया ट्विस्ट आने वाला है. प्रीता पृथ्वी से कृतिका से शादी करने की वजह पूछती है, लेकिन वो उसे कुछ बता नहीं पाता. पृथ्वी बहुत ज्यादा नशे में होता है और इस वजह से वो कुछ बोल नहीं पाता. माहिरा एक बार फिर से महेश लूथरा को मारने के लिए खतरनाक प्लान बनाती है.

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल कुंडली भाग्‍य (Kundali Bhagya) में धमाकेदार नया ट्विस्ट आने वाला है. प्रीता पृथ्वी से कृतिका से शादी करने की वजह पूछती है, लेकिन वो उसे कुछ बता नहीं पाता. पृथ्वी बहुत ज्यादा नशे में होता है और इस वजह से वो कुछ बोल नहीं पाता. माहिरा एक बार फिर से महेश लूथरा को मारने के लिए खतरनाक प्लान बनाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शर्लिन ये सोचकर घबरा जाती है कि नशे में पृथ्वी सारी सच्चाई सबके सामने ले आएगा. माहिरा उसे शांत करती है औऱ बताती है कि पवन लूथरा हाउस आ चुका है. शर्लिन माहिरा को बताती है कि अगर पवन को मालूम चलता है कि पृथ्वी को कोई नुकसान पहुंचा रहा है तो वो सबको बर्बाद कर देगा.

इधर सृष्टि, सैमी और करण पृथ्वी के टूटे हुए वाक्यों को समझने की कोशिश करते हुए चिढ़ जाते हैं, जबकि प्रीता सच्चाई जानने की कोशिश करती रहती है. तभी शर्लिन कमरे में आती है और झूठ बोलती है कि महेश ने सभी को नीचे बुलाया है. जैसे ही सब नीचे जाते है वैसे ही शर्लिन औऱ माहिरा उसे दवाई देते है. महेश अपने साथ हुए एक हादसे के बारे में खुलासा करते है.

Also Read: अपनी अदाओं से दीवाना बनाने वाली ये 7 खबूसरत एक्ट्रेसेस कहां गुम हो गई, देखें लिस्ट

महेश लूथरा बताते है कि उसे किसी ने मारने की कोशिश की थी. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता सृष्टि और समीर के साथ मिलकर पृथ्वी से पूछती है कि वो कृतिका से क्यों शादी कर रहा है. उसे शादी करने के पीछे क्या प्लान है. काफी नशे में होने की वजह से पृथ्वी कुछ नहीं कह पाता. तभी करण प्रीता को होली खेलेने के लिए बुलाने आता है.

अब तक आपने देखा कि महेश कोमा से बाहर आ चुका है. शर्लिन और माहिरा पृथ्वी को लेकर कमरे में जाते है. दोनों उसे किसी भी तरह से उसे होश में लाना चाहती है ताकि वो किसी के सामने कुछ ना बोले. पृथ्वी उनसे कहता है वो किसी को नहीं बताने वाला कि माहिरा ने ही महेश को सीढ़ियों से धक्का दिया था.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >