Kuberaa Star Cast Fees: 'कुबेर' के खजाने से धनुष ने वसूले करोड़ों, तो रश्मिका-नागार्जुन ने बटोरे नाम भर

Kuberaa Star Cast Fees: धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कुबेरा' में किसे कितनी फीस मिली? जानिए करोड़ों की फीस वाली इस फिल्म के स्टार कास्ट की डिटेल्स.

Kuberaa Star Cast Fees: साउथ सुपरस्टार धनुष, नागार्जुन और रसमिका मंदाना स्टारर ‘कुबेर’ 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई. इस में धनुष ने एक भिखारी का किरदार निभाया है, जो पूरी फिल्म का केंद्रीय पात्र है. अपने रोल को रियल बनाने के लिए एक्टर ने असल में तिरुपति की गलियों में भिखारी की तरह वक्त बिताया. इस जबरदस्त डेडिकेशन के लिए उन्हें 30 करोड़ रुपये की फीस दी गई है, जो बताता है कि फिल्म में उनका योगदान कितना बड़ा है. ऐसे में बाकी लोगों के हिस्से जितने पैसे आये, आइये बताते हैं.

नागार्जुन को मिले कितने करोड़?

दक्षिण भारत के मेगास्टार नागार्जुन ने ‘कुबेर’ में एक अहम भूमिका निभाई है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और अनुभव को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें 14 करोड़ रुपये की फीस दी है. फिल्म में उनका किरदार कहानी को आगे बढ़ाने में बेहद खास माना जा रहा है.

रश्मिका मंदाना की फीस महज फुटकर

रश्मिका मंदाना, जिन्हें ‘पुष्पा’ जैसी हिट फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये मिले थे, उन्हें ‘कुबेर’ के लिए केवल 4 करोड़ रुपये ही मिले हैं. यह देखकर फैंस थोड़े हैरान हैं, क्योंकि रश्मिका मौजूदा समय की सबसे महंगी हीरोइनों में गिनी जाती हैं. इस बार उनकी फीस कम होने की वजह फिल्म में उनके स्क्रीन टाइम या रोल की साइज हो सकती है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘कुबेर’ का जलवा जारी

फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो, Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘कुबेर’ ने 6 दिनों में 65.28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 97 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office Collection Day 21: 21वें दिन हाउसफुल 5 की रफ्तार फुस्स, अक्षय की फिल्म ने कमाई में बटोरे चिल्लर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >