Kota Factory Season 3 Review: जीतू भईया लेकर आए हैं इमोशंस का रोलर कोस्टर, जानते हैं यूजर्स को कैसी लगी सीरीज

Kota Factory Review: Netflix की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री सीजन 3 आज रीलीज हो चुकी है. इस सीजन में क्या कुछ खास है, दर्शकों कैसे लगी सीरीज इन सब के बारे में आज हम जानेंगे.

Kota Factory Season 3 Web Series Review: जीतू भईया की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘Kota Factory’ ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. हाल ही में पंचायत में सचिव जी का जबरदस्त किरदार निभाने के बाद जितेंद्र कुमार यानी जीतू भईया एक बार फिर मोटिवेशन का पिटारा लेकर आ गए हैं. इस सीरीज में दर्शकों को आईआईटी और जेईई के स्टूडेंट्स का स्ट्रगल देखने को मिलेगा, जिसे हर साइंस स्टूडेंट खुद से रिलेट कर सकता है. साथ ही यह सीरीज केवल स्टूडेंट्स को ही नहीं बल्कि पेरेंट्स को भी जरूर देखनी चाहिए. ऐसे में आइए ये जानते हैं कि जिस सीरीज का इंतजार हर वेब सीरीज लवर कर रहा था, उसका इंतजार सफल हुआ या नहीं? लेकिन उससे पहले सीरीज की कहानी पर नजर डालते हैं.

कोटा फैक्ट्री 3 की कहानी क्या है?

कोटा फैक्ट्री राजस्थान के कोटा शहर में चल रहे कोचिंग इंस्टीट्यूट की मार्केटिंग को दिखाता है, जहां एजुकेशन के नाम पर केवल बिजनेस चल रहा है. लेकिन इन सब के बीच ऐसा व्यक्ति भी मौजूद है, जो कोटा शहर के कोचिंग सेंटर्स को कोटा फैक्ट्री बनने से रोकता है. और वह शक्श और कोई नही बल्कि जीतू भईया हैं. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में हमे देखने को मिलता है कि जीतू भईया से यह सवाल किया जाता है कि आखिर जीतू भईया ही क्यों, जीतू सिर क्यों नहीं? तो वह कहते हैं कि “कोटा में बच्चों के लिए सब कुछ होता है लेकिन लोग भूल जाते हैं कि वह केवल जी एस्पिरेंट्स ही नहीं बल्कि 15-16 साल के बच्चे भी हैं. इनकी रिस्पांसिबिलिटी बहुत बड़ी चीज है, जिसे जीतू सर नहीं जीतू भईया ही उठा सकते हैं ” इसके अलावा सीरीज में मिडिल क्लास फैमिली की उम्मीदें, एडवांस में स्टूडेंट्स पर बढ़ते दवाब सबकुछ बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है.

Also Read Kota Factory Season 3 OTT Release: जानना चाहते हैं कोटा फैक्ट्री सीजन 3 की रिलीज डेट, तो अभी सॉल्व करें ये कैलकुलेशन

दर्शकों को कैसी लगी कोटा फैक्ट्री?

कोटा फैक्ट्री के रिलीज के बाद से दर्शकों के सोशल मीडिया पर रिव्यूज आना शुरू हो गए हैं. उन रिव्यूज को पढ़कर ऐसा मालूम पड़ता है कि कोटा फैक्ट्री नेटफ्लैक्स पर गर्दा उड़ा रही है. दर्शक सीरीज को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं. आइए जानते हैं यूजर्स ने क्या कुछ कहा. एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, “कोटा फैक्ट्री का हर सीजन इतना इमोशनली कन्फ्यूज कर देता हैं, मैं तो साइंस बैकग्राउंड से हूं भी नहीं.” दूसरे यूजर ने लिखा कि, “जीतू भईया ओटीटी के एसआरके हैं”. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि, “कोटा फैक्ट्री इमोशन और रियल लाइफ प्रॉब्लम्स का अच्छा कॉम्बिनेशन है. इसका लास्ट एपिसोड तो इमोशंस का रोलर कोस्टर है.”

कोटा फैक्ट्री सीजन 3 की स्टार कास्ट

TVF के अंडर बनी कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का डायरेक्शन प्रतिश मेहता ने किया है. इस सीरीज की स्टार कास्ट की बात की जाए तो सीरीज में मयूर मोरे, रंजन राज, आलम खान, अहसास चानना, रेवती पिल्लई, तिलोत्तमा शोम और जितेंद्र कुमार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >