‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के कंटेस्टेंट्स का खुलासा, इन पुराने चेहरों की भी एंट्री तय

खतरों के खिलाड़ी 15 जल्द शुरू होने वाला है, जिसमें गौरव खन्ना समेत कई नए और पुराने कंटेस्टेंट नजर आएंगे. शो को रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे. आइए आपको कंटेस्टेंट के नाम बताते हैं.

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 एक बार फिर दर्शकों को रोमांच से भरने के लिए तैयार है. शो को रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे. नए सीजन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और अब शो के कुछ कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं.

इन सितारों की हुई एंट्री

इस बार शो में रियलिटी शोज के कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे. गौरव खन्ना, जो बिग बॉस 19 के विनर रहे हैं, इस सीजन का हिस्सा होंगे. उनके साथ रनर-अप फरहाना भट्ट और बिग बॉस 18 से चर्चित अविनाश मिश्रा भी नजर आएंगे. इसके अलावा कॉमेडियन हर्ष गुर्जराल, ओरी और शगुन शर्मा भी इस सीजन में अपना दम दिखाएंगे. इस बार कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स की भी वापसी हो रही है. इनमें करण वाही, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, अविका गौर, रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन जैसे नाम शामिल हैं.

गौरव खन्ना ने क्या कहा?

गौरव खन्ना ने खतरों के खिलाड़ी 15 में शामिल होने को कहा, “मैं हमेशा शांत रहकर और सोच-समझकर काम करने में विश्वास करता हूं. लोग मुझे ऐसे ही जानते हैं, और बिग बॉस 19 में भी मैंने खुद को इसी तरह दिखाया था. ‘खतरों के खिलाड़ी’ बिल्कुल अलग तरह का शो है. यहां हर वक्त डर और जोखिम का सामना करना पड़ता है. सच कहूं तो मैं आमतौर पर ऐसी चीजों से बचता हूं जो मुझे सही या सुरक्षित न लगें. लेकिन मुझे लगता है कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हमें अपनी कंफर्ट जोन से बाहर निकलना जरूरी होता है. इस शो में आपको ज्यादा सोचने का मौका नहीं मिलता, बस अपने दिल और हिम्मत से फैसले लेने पड़ते हैं.”

यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी के शो में इन दो सितारों की एंट्री पक्की, कौन हैं ये कंटेस्टेंट?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >