Khatron Ke Khiladi 13: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन से शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 13’! इस शो को करेगा रिप्लेस!

खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर हर दिन खबरें आ रही है. हाल ही में खबर आई थी कि कुंडली भाग्य अभिनेत्री अंजुम फकीह को इस सीजन का पहला फियर फंदा मिला क्योंकि वह टास्क पूरा नहीं कर पाई.

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रियलिटी शो में से एक है. इसका सीजन 13वां (Khatron Ke Khiladi 13) जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होगा. शो में टीवी, फिल्मों और ओटीटी की दुनिया से विभिन्न हस्तियां भाग लेते हैं और अपने डर का मुकाबला करते है. रोहित शेट्टी केपटाउन में कंटेस्टेंट के साथ शूटिंग कर रहे है. शो कब टीवी पर आएगा, चलिए आपको बताते है.

इस दिन से शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 13

खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर हर दिन खबरें आ रही है. हाल ही में खबर आई थी कि कुंडली भाग्य अभिनेत्री अंजुम फकीह को इस सीजन का पहला फियर फंदा मिला क्योंकि वह टास्क पूरा नहीं कर पाई. चौथे एलिमिनेशन में अंजुम का पत्ता कट गया. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, शो 17 जून, शनिवार-रविवार रात 9:00 बजे प्रसारित हो सकता है. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

इस शो को करेगा रिप्लेस!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 13 शालीन भनोट के सीरियल बेकाबू को रिप्लेस कर सकता है. ये भी कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी के शो को नया टाइम स्लॉट मिल सकता है. हालांकि मेकर्स की और से इसपर आधिकारिक तरीके से कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है. वहीं, शो में अर्चना गौतम, शीजान खान, रोहित रॉय, शिव ठाकरे, डेजी शाह, साउंडस मौफकीर और अरिजीत तनेजा बचे हुए है.

Also Read: टीवी की इस हसीना ने मारी रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi 13 को लात! कहा- मेरे पास रियलिटी शो…
शिव ठाकरे को मिली इतनी रकम?

पहले कहा जा रहा था कि शिव ठाकरे इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेस्टेंट हैं. बिग बॉस 16 के प्रतियोगी को प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये चार्ज करने की सूचना मिली थी, लेकिन सियासत.कॉम की एक रिपोर्ट बताती है कि वह प्रति एपिसोड 6 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं और वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाले व्यक्ति नहीं हैं. रिपोर्ट के अनुसार, डेजी शाह खतरों के खिलाड़ी 13 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट में से एक हैं. कथित तौर पर, वह प्रति एपिसोड 15 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >