KBC 16: इस सवाल पर अटके गुजरात के उत्कर्ष बक्शी, नहीं जीत पाए 25 लाख, क्या आपको आता है इस प्रश्न का जवाब

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ टीवी पर शुरू हो गया है. शो में गुजरात के उत्कर्ष बख्शी हॉटसीट पर आए. हालांकि उत्कर्ष 13वें सवाल का जवाब नहीं दे पाए. वो सवाल क्या था, आपको बताते हैं.

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन एक बार फिर से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन को लेकर लौट आए है. केबीसी 16, 12 अगस्त से शुरू हो गया है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गुजरात के उत्कर्ष बख्शी हॉटसीट पर बैठे दिखे. उत्कर्ष इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट है, जो बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठे. उन्होंने गेम बहुत अच्छे से खेला, लेकिन 13वें सवाल पर वो अटक गए. वो सवाल क्या था, आपको बताते हैं.

उत्कर्ष बख्शी से बिग बी ने क्या पूछा खास सवाल?

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में उत्कर्ष बख्शी को अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला. उत्कर्ष का सोनी टीवी ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बी उनसे कुछ पर्सनल सवाल पूछते दिखे. बिग बी उनसे पूछते है, आपको भी है कोई खास. इसपर उत्कर्ष कहते हैं, सर, कोई सवाल आए ना आए, मुझे पता था ये सवाल आएग. बिग बी कहते हैं, बता दीजिए. आज के खेल के बाद आपके लिए लाइन लग जाएगी.

किस सवाल पर अटके उत्कर्ष बख्शी?

बिग बी ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में उत्कर्ष बख्शी से 13वां सवाल पूछते हैं, जो 25 लाख का होता है. ये सवाल होता है- महाभारत के अनुसार, किस भगवान ने अम्बा को एक माला भेंट की थी और कहा था कि जो इसे पहनेगा, वह भीष्म को मारेगा?

इस सवाल के क्या-क्या है ऑप्शन?

भगवान शिव, भगवान कार्तिकेय, भगवान इंद्र और भगवान वायु.

जानें क्या है सही जवाब?

इसका सही जवाब है- भगवान कार्तिकेय. हालांकि उत्कर्ष बख्शी को इसका जवाब नहीं पता था और उन्होंने लाइफलाइन ‘वाडियो कॉल अ फ्रेंड’ लिया. इसके बाद उन्होंने दूसरा लाइफलाइन ‘डबल डिप’ लिया. उत्कर्ष ने इसका जवाब भगवान वायु दिया और ये गलत हो गया. उत्कर्ष हार गए और वो अपने साथ वे 6 लाख 40 हजार रुपये लेकर गए.

Also Read- Kaun Banega Crorepati 16: करोड़पति बनने के लिए हैं तैयार, केबीसी के सेट से बिग बी ने शेयर की ये फोटो, बोले- वापस आ गया हूं

Also Read- KBC 16: हॉटसीट पर पहुंची दिपाली ने अमिताभ बच्चन को किया परेशान, बिग बी बोले- आपने कुछ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >