KBC 16: टूटा बंटी वाडिवा का सपना, नहीं बन पाए करोड़पति, इस 1 करोड़ के सवाल का सही आंसर पता है

केबीसी 16 में बंटी वाडिवा ने 50 लाख रुपये जीते और 1 करोड़ के सवाल पर खेल क्विट कर दिया. बंटी ने अपने ज्ञान के माध्यम से खेल काफी अच्छे से खेला और इससे अमिताभ बच्चन उनसे काफी इम्प्रेस हुए.

KBC 16: केबीसी 16 में बंटी वाडिवा ने अपने खेल और ज्ञान से अमिताभ बच्चन को इम्प्रेस कर दिया. मध्य प्रदेश के बंटी वाडिवा पहले आदिवासी थे जो हॉटसीट पर पहुंचे थे. खेल के दौरान बिग बी ने बंटी से कई मजेदार बातें भी की, जिसका प्रोमो खूब वायरल हुआ था. शो में बंटी अपने साथ 50 लाख रुपये ले गए. हालांकि उन्होंने 1 करोड़ के सवाल पर खेल छोड़ दिया था. किस सवाल पर बंटी अटके, आपको बताते हैं.

1 करोड़ के किस सवाल पर अटके बंटी वाडिवा

अमिताभ बच्चन ने 1 करोड़ का सवाल बंटी वाडिवा से पूछा- 1948 में, बंगाली मूर्तिकार चिंतामोनी कर ने द स्टैग नामक एक कलाकृति के लिए इनमें से क्या जीता था?
A. पाइथागॉरस पुरस्कार
B. नोबेल पुरस्कार
C. ओलंपिक पदक
D. ऑस्कर अवार्ड
सही जवाब- ओलंपिक मेडल

बंटी वाडिवा ने क्या दिया 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब

बंटी वाडिवा ने 1 करोड़ के सवाल पर खूब सोचा. उनका मन बार-बार ऑप्शन ए यानी पाइथागॉरस पुरस्कार पर जा रहा था. हालांकि वो अपने जवाब को लेरक श्योर नहीं थे और उन्होंने खेल क्विट करने का फैसला किया. इसका सही जवाब ओलंपिक पदक है.

बंटी वाडिवा जीती हुई धनराशि से क्या करेंगे

प्रभात खबर से बातचीत में बंटी ने बताया कि, वो जीती हुई धनराशि से परिवार के लिए एक पक्का मकान बनवाएंगे. इसके अलावा वो अपने कोचिंग के लिए पैसे लगान चाहते हैं.

बंटी वाडिवा के जाने के बाद हॉटसीट पर कौन आया

बंटी के जाने के बाद कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 में ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और अमन सहरावत हॉटसीट पर आए. खेल के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछा.

क्या अमिताभ बच्चन से मिलने से पहले बंटी वाडिवा नर्वस थे

बंटी वाडिवा ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि, वो अमिताभ बच्चन से मिलने से पहले नर्वस नहीं थे क्योंकि क्रू मेंबर्स ने उन्हें अच्छे से समझा दिया था. उन्हें बिग बी के सामने घबराने के लिए नहीं कहा गया था.

Also Read- KBC 16: हॉटसीट पर पहुंचे पहले आदिवासी शख्स के अकाउंट में सिर्फ 260 रुपये, जीत लिये 50 लाख

Also Read- KBC 16: इस सवाल पर अटके गुजरात के उत्कर्ष बक्शी, नहीं जीत पाए 25 लाख, क्या आपको आता है इस प्रश्न का जवाब

Also Read- Kaun Banega Crorepati 16: करोड़पति बनने के लिए हैं तैयार, केबीसी के सेट से बिग बी ने शेयर की ये फोटो, बोले- वापस आ गया हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >