KBC 16: अजय देवगन को लेकर इस कंटेस्टेंट ने कह दी ऐसी बात, बिग बी बोले- लड़ाई हो जाए…

‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ के लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर बंटी वाडिवा नजर आए. इस दौरान उन्होंने अपने फेवरेट एक्टर को लेकर बात की.

Kaun Banega Crorepati 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 का हर एपिसोड काफी मजेदार होता है. शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं. शो साल 2000 से टीवी पर चला आ रहा है और इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है. लेटेस्ट एपिसोड में असाड़ी आदिवासी समाज के पहले युवा बंटी वाडिवा आए. बंटी अपने दृढ़ता और ज्ञान के माध्यम से हॉटसीट पर पहुंचने में कामयाब रहे. खेल के दौरान एक सवाल के जवाब में बंटी ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की तारीफ की. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

केबीसी 16 में अजय देवगन को लेकर बंटी वाडिवा ने क्या कहा

केबीसी 16 में अजय देवगन से जुड़े एक सवाल को लेकर बंटी वाडिवा ने कहा कि वो उनके फेवरेट है. बंटी कहते है, “मुझे उनकी एक या बात पसंद है वो जब शांत बैठते हैं तो ऐसा लगता है बहुत शांत स्वभाव के हैं, लेकिन जैसे ही वो मुस्कुराते हैं ऐसा लगता है कि हजारों खुशी मिल गई है.”

अजय देवगन के बारे में अमिताभ बच्चन ने क्या कहा

बंटी वाडिवा ने अमिताभ बच्चन से अजय देवगन के बारे में पूछा, तो बिग बी ने कहा, हां, बहुत शांत स्वभाव के है, लड़ाई झगड़ा हो जाएगा तो पटक देंगे वो.

केबीसी 16 में क्या बंटी वाडिवा जीत पाएंगे 1 करोड़

बंटी वाडिवा का एक वीडियो सोनी चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में बंटी से बिग बी 1 करोड़ रुपये का सवाल पूछते दिख रहे हैं. अब वो 1 करोड़ जीत पाते हैं या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है.

केबीसी 16 के अपकमिंग एपिसोड में कौन आएगा

कौन बनेगा करोड़पति 16 के 5 सितंबर के एपिसोड में पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सेहरावत हॉटसीट पर नजर आएंगे. उनका वीडियो सामने आया है, जिसपर दर्शक प्यार बरसा रहे हैं.

Also Read- KBC 16: हॉटसीट पर पहुंचे पहले आदिवासी शख्स के अकाउंट में सिर्फ 260 रुपये, जीत लिये 50 लाख

Also Read- KBC 16: इस सवाल पर अटके गुजरात के उत्कर्ष बक्शी, नहीं जीत पाए 25 लाख, क्या आपको आता है इस प्रश्न का जवाब

Also Read- Kaun Banega Crorepati 16: करोड़पति बनने के लिए हैं तैयार, केबीसी के सेट से बिग बी ने शेयर की ये फोटो, बोले- वापस आ गया हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >