Kaun Banega Crorepati 12 Registration: अमिताभ बच्चन ने पूछा पुलेला गोपीचंद से जुड़ा छठा सवाल, ये रहा सही जवाब

Kaun Banega Crorepati- अमिताभ बच्चन जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 12 लेकर आ रहे हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे से शुरू हो चुका है. बिग बी ने अब तक पांच सवाल पूछ लिये हैं और गुरुवार को रजिस्ट्रेशन के लिए छठा सवाल पूछा गया. ये सवाल इस बार पुलेला गोपीचंद से संबंधित हैं.

Kaun Banega Crorepati 12 (KBC 2020): अमिताभ बच्चन जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का सीजन 12 लेकर आ रहे हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे से शुरू हो चुका है. बिग बी ने अब तक पांच सवाल पूछ लिये हैं और गुरुवार को रजिस्ट्रेशन के लिए छठा सवाल पूछा गया. ये सवाल इस बार पुलेला गोपीचंद से संबंधित हैं.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 12 Registration: अमिताभ बच्चन ने पूछा शाहरुख खान से जुड़ा ये पांचवां सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?

इनमें से किस खेल के लिए पुलेला गोपीचंद और उनके दो शिष्‍यों को राजीव गांधी खेल रत्‍न अवॉर्ड से नवाजा गया?

A. टेनिस

B. टेबिल टेनिस

C. बैडमिंटन

D. स्क्वैश

इस सवाल का सही जवाब बैडमिंटन है. दर्शकों को 14 मई रात 9 बजे तक सही जवाब भेजना है.

आपको इस सवाल का सही जवाब लिखकर एसएमएस (SMS) या सोनीलिव (SonyLIV) एप के जरिये भेजना होगा. यह प्रक्रिया 22 मई तक चलेगी. अमिताभ बच्‍चन हर रोज रात 9:00 बजे दर्शकों से एक सवाल पूछेंगे, जिसका सही जवाब लोगों को भेजना होगा. सही जवाब देने वालों में से शार्टलिस्ट किये गये लोगों से फोन से संपर्क किया जाएगा. तीसरे चरण में चुने हुए प्रतिभागियों की ऑनलाइन सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी और उन्हें अपना वीडियो बनाकर सोनी लिव के माध्यम से भेजना होगा. चौथे और आखिरी चरण में चुने हुए प्रतिभागियों का वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू होगा.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 12 Registration: अमिताभ बच्चन ने पूछा खेल से संबंधित चौथा सवाल, यहां देखिए सही जवाब

केबीसी रजिस्ट्रेशन के लिए पहला सवाल दर्शकों से अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को लेकर पूछा था. अमिताभ का पहला सवाल था कि चीन में कहां सबसे पहले कोरोना वायरस रोग 2019 या कोविड 19 की पहचान हुई थी? इस सवाल का सही जवाब B. वुहान था. दूसरा सवाल अमिताभ ने पूछा था, फिल्म ‘बाला’ में आयुष्मान खुराना द्वारा निभाया गया किरदार, बालमुकुंद शुक्ला, किस समस्या से संघर्ष करता है? इसका जवाब D. समय से पहले गंजापन था.

Also Read: KBC के नए सीजन का रजिस्ट्रेशन शुरु, इन 5 महिला करोड़पति से सीखिये कैसे उन्होंने सपनों को पंख दिये

वहीं, तीसरे सवाल ये था, दादरा और नगर हवेली के साथ किस जगह को मिलाकर भारत के सबसे नए केंद्र-शासित प्रदेश का गठन किया गया है ? इस सवाल का सही जवाब A. दमन और दीव था. जबकि चौथा सवाल खेल से जुड़ा हुआ था. 2020 में आयोजित किस खेल के विश्‍वकप में 16 वर्षीय शेफाली वर्मा ने भाग ल‍िया था? इसका जवाब D. समय से पहले गंजापन था. इस सवाल का सही जवाब C. क्रिकेट है. पांचवां सवाल शाहरुख खान से जुड़ा हुआ था. इनमें से कौन सा सुपरस्‍टार करियर के शुरुआत में टीवी सीरीज ‘वागले की दुनिया’, ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ में नजर आया था? इसका जवाब C. शाहरुख खान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >