Kashish Kapoor Joins Alliance: 'स्प्लिट्सविला X5' और 'बिग बॉस 18' में अपने गेम और बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोर चुकीं कशिश कपूर अब एक बार फिर रियलिटी शो में धमाका करने के लिए तैयार हैं. कशिश ने अब अमेजन प्राइम वीडियो के शो 'अलायन्स' में एंट्री मार ली है. शो में उनकी एंट्री ऐसे टाइम पर हुई है, जब कंटेस्टेंट्स के बीच पहले से ही ग्रुप और बॉन्डिंग बन चुकी है. ऐसे में कशिश की एंट्री से गेम के इक्वेशन बदलना तय माना जा रहा है. उन्होंने भी साफ कर दिया है कि वह सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि अपना गेम खेलने और घर में नया ट्विस्ट लाने आई हैं.
Kashish Kapoor On Alliance Game: 'मैं यहां गेम का पूरा समीकरण बदलने आई हूं'
Zoom के साथ बातचीत में कशिश ने कहा, "इस समय शो में एंट्री करना मेरे लिए सबसे ज्यादा एक्साइटिंग है, क्योंकि सभी को लगता है कि उन्होंने गेम को समझ लिया है. घर में पहले ही ग्रुप बन चुके हैं, लोगों की वफादारी परखी जा चुकी है और सभी अपने कम्फर्ट जोन में आ चुके हैं. लेकिन कई बार सिर्फ एक नया साथी पूरे गेम का समीकरण बदल सकता है और मैं यहां वही करने आई हूं."
उन्होंने खुद को शो में 'नई साथी' (New Ally) बताते हुए कहा, "यह मेरे लिए बिल्कुल सही मौका है. मुझे अपनी सोच और फैसलों पर भरोसा है. मैं गेम में बदलाव लाने से नहीं डरती और मुझे लोगों को सरप्राइज देना पसंद है. मैं यहां सभी को समझने, अपने रिश्ते बनाने, जरूरत पड़ने पर पुराने समीकरणों को चुनौती देने और अपने तरीके से गेम खेलने आई हूं."
Alliance Contestants List: शो में कौन-कौन हैं शामिल?
'अलायन्स' की शुरुआत 16 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी. इन कंटेस्टेंट्स में कुशाल टंडन, अर्सलान गोनी, निखिल चिनप्पा, मिनी माथुर, जैद दरबार, नीति टेलर, रूही दोसानी, डेलबार आर्य, डेजी शाह, डॉली जावेद, रवि किशन और रीवा किशन जैसे नाम शामिल हैं.
हालांकि, रवि किशन अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से पहले ही शो से बाहर हो चुके हैं. वहीं, हाल ही में अरमान खेरा भी एलिमिनेट हो गए, जबकि वंसज सिंह की शो में दोबारा एंट्री हुई है. उनकी वापसी के बाद घर के समीकरण एक बार फिर बदलते नजर आ रहे हैं.
Alliance Wild Card Entry: इन सितारों की एंट्री से बदला गेम
शो को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स ने समय-समय पर कई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री कराई है.
वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स में सोहेल खान, सीमा सजदेह, अली गोनी, अगु, वृद्धि पाटवा और अब कशिश कपूर का नाम भी जुड़ गया है. ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में नए गठबंधन, कड़ी टक्कर और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं.
Alliance Streaming Details: कब और कहां देखें शो?
अगर आप 'अलायन्स' देखना चाहते हैं, तो इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होते हैं.
ये भी पढ़ें: Jennifer Winget की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, विदेशी पति संग दिखे रोमांटिक पल
