Karuppu Worlwide Collection: सूर्या की ‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में वर्ल्डवाइड छापे करोड़ों

Karuppu Worlwide Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा की फिल्म 'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस पर जादू चल गया है. जानिए 6 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और क्या है फिल्म की इमोशनल कहानी.

Karuppu Worlwide Collection: सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले फिल्म को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कभी आर्थिक परेशानी की खबर आई, तो कभी आखिरी समय में कुछ शोज कैंसिल होने की बात सामने आई. लेकिन इन सब मुश्किलों के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. ऐसे में आइये जानते हैं ‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

भारत में फिल्म ने कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ ने रिलीज के छठे दिन भारत में 10.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 105.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 121.96 करोड़ रुपये हो चुका है. तमिलनाडु के अलावा दूसरे राज्यों में भी फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ओवरसीज में भी दिखा सूर्या का जलवा

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी ‘करुप्पु’ को जबरदस्त प्यार मिल रहा है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने अब तक 54 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. खासकर यूएई, अमेरिका और मलेशिया में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 175 करोड़ के पार

भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘करुप्पु’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 175.96 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई देखकर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बड़ा हो सकता है.

पहले 5 दिनों में हुई ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म ने पहले दिन 15.5 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन कमाई बढ़कर 28.35 करोड़ रुपये पहुंच गई.

इसके बाद चौथे दिन फिल्म ने 14.30 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ऐसे में फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

क्या है फिल्म की कहानी?

‘करुप्पु’ की कहानी एक पिता और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है. बेटी को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है, इसलिए पिता केरल से चेन्नई सोना बेचने आता है. लेकिन उनका गोल्ड चोरी हो जाता है. बाद में गोल्ड मिल तो जाता है, लेकिन कोर्ट से वापस लेने में काफी समय लग जाता है. इसी दौरान भ्रष्टाचार की कई परतें सामने आती हैं. परेशान पिता भगवान करुप्पूसामी से प्रार्थना करता है और फिर कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है.

फिल्म की कहानी इमोशन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर अब भी कायम है ‘धुरंधर 2’ का जलवा, 63 दिन बाद भी कमा रही करोड़ों

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >