करण जौहर ने बॉलीवुड की भेड़ चाल पर कसा तंज, कहा- बॉक्स ऑफिस है, इंस्टाग्राम रील नहीं…

करण जौहर किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब फिल्म निर्माता ने बॉलीवुड की भेड़ चाल पर तंज कसते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. आइये जानते हैं उन्होंने क्या लिखा,.

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने एक बार फिर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. इस बार, फिल्म निर्माता ने बॉलीवुड फिल्मों को “ट्रेंड्स” का आंख बंद करके भरोसा करने के लिए कॉलआउट किया है. करण ने बार-बार ऑरिजिनिल कंटेंट बनाने में बॉलीवुड की असमर्थता की खुले तौर पर आलोचना की है. अपने नए पोस्ट में, करण ने कहा है कि जब ओरिजिनेलिटी की बात आती है, तो बॉलीवुड में विश्वास की कमी है.


करण जौहर ने फिर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
करण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा, “बड़ा स्केल चाहिए तो वो बनाओ… एक्शन चली. एक्शन बनाओ! लव स्टोरी चली तो लव स्टोरी बनाओ! चिक फ्लिक हिट हुई तो वहां जाओ! मौसम हर हफ्ते बदलता है… यकीन हर हफ्ते बदलते ही हैं! बॉक्स ऑफिस है भैया, इंस्टाग्राम रील नहीं… 30 सेकंड की ट्रेंडिंग में रह जाओगे वहीं के वहीं!”


करण जौहर ने रीमेक फिल्मों को लेकर कही थी ये बात
साल 2022 में गलाट्टा प्लस के एक राउंड टेबल इंटरव्यू के दौरान करण ने कुछ ऐसी ही बात कही थी. निर्माता ने कहा था, “मुझे लगता है कि मुख्य मुद्दा यह है कि हम हिंदी सिनेमा में मेनस्ट्रीम इंडस्ट्री से आते हैं, और इसमें मैं भी शामिल हूं, जिसमें एक भी बहुत मजबूत क्वालिटी नहीं है, जो इस पैनल के हर दूसरे सिनेमा में है. उनमें दृढ़ विश्वास है. हम हमेशा फ्लो के साथ चलते हैं. 70 के दशक में हमारे पास सलीम-जावेद के रूप में ऐसी ऑरिजिनल वॉइस थी. हमने कुछ न भुलाने वाले कैरेक्टर्स बनाएं. लेकिन अब रीमेक का दौर आ गया है. यहीं से दृढ़ विश्वास की हानि शुरू हुई. हमने तमिल और तेलुगु में हर लोकप्रिय फिल्म का रीमेक बनाना शुरू कर दिया.”


करण जौहर ने इससे पहले भी शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
ये पहली बार नहीं है, जब करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली हो, इससे पहले उन्होंने ऐसे लोगों पर ताना मारा था, जो खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी करवाते हैं और खुद को तकलीफ में डालते हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में कहा, फिलर्स किसी की व्यक्ति को बाहर से खूबसूरत बना सकता है, लेकिन यह किसी के स्वभाव और व्यक्तित्व को नहीं बदल सकता. उन्होंने कहा, “फिलर्स लगा लो फुलफिलमेंट नहीं मिलती… मेकअप लगा लो ऊमर घटती नहीं है. करलो जितना भी बोटोक्स, लगाओगे जैसी मधुमक्खी ने काट लिया… नाक बदलने से गंध इत्र नहीं बनती. चाकू के नीचे से बाहरी हिस्सा भी बदल जाए… लेकिन मेरी जान… फितरत नहीं बदलती.

Also Read- Student Of The Year 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, करण जौहर नहीं बल्कि ये डायरेक्टर करेंगी डायरेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >