Kalki 2898 AD के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं रजनीकांत, फिल्म की सफलता पर कहा- देखने के बाद बस…

Kalki 2898 AD: अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिसपांस मिल रहा है. फिल्म ने अब तक 149.3 करोड़ की कमाई कर ली है. अब साउथ सुपरस्टार मूवी के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Kalki 2898 AD: नाग अश्विन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी, आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अभी तक 149.3 करोड़ की धुआंधार कमाई कर ली. प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के दमदार अभिनय से सजी यह फिल्म दुष्ट शक्तियों से लड़ने के लिए पृथ्वी पर भगवान विष्णु के अवतार की आधुनिक प्रस्तुति पेश करती है. हर तरफ से मिल रही शानदार रिव्यू के बीच, चिरंजीवी ने कल्कि 2898 AD के पीछे की पूरी टीम को बधाई दी है.

रजनीकांत ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया और पूरी टीम को बधाई दी. उनके ट्वीट में लिखा था, ”कल्कि को देखा… बहुत खूब! क्या महाकाव्य फिल्म है! निर्देशक @nagashwin भारतीय सिनेमा को एक अलग स्तर पर ले गए हैं. मेरे प्रिय मित्र @AswiniDutt, @SrBachchan, @PrabhasRaju को हार्दिक बधाई. @ikamalhaasan, @Deepikapadukone और #Kalki2898AD की टीम… पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है. भगवान भला करे.” रजनीकांत की तारीफ सुनकर नाग अश्विन ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, “सर…निःशब्द….धन्य…हमारी पूरी टीम की ओर से.”

Also Read: Kalki 2898 AD BO Collection: प्रभास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, ओपनिंग डे पर तोड़ डाला जवान-केजीएफ 2 का रिकॉर्ड

Also Read: Kalki 2898 AD Twitter Review: रिलीज होते ही प्रभास की फिल्म का सोशल मीडिया पर दिखा दबदबा, दर्शकों ने बताया- मास्टरपीस

Also Read: Kalki 2898 AD Trailer Twitter Review: प्रभास का धांसू अंदाज, अमिताभ- दीपिका ने मचाया तहलका, फैंस बोले- बॉक्स ऑफिस पर धमाल…

कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

कल्कि 2898 एडी को पहले ही इंडस्ट्री के अन्य बड़े नामों से खूब तारीफे मिली है, जिनमें एसएस राजामौली, यश, विजय देवरकोंडा, ऋषभ शेट्टी, नागार्जुन, संदीप रेड्डी वांगा का नाम शामिल हैं. कल्कि 2898 एडी ने पहले दिन 95.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. Sacnilk के अनुसार, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 149.3 करोड़ है. फिल्म के कलेक्शन को तोड़ते हुए, रिपोर्ट में बताया गया कि तेलुगु वर्जन ने 25.65 करोड़ का कलेक्शन किया, तमिल संस्करण ने 3.5 करोड़ की कमाई की. हिंदी डब ने 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि कन्नड़ और मलयालम संस्करणों ने क्रमशः 0.35 करोड़ और 2 करोड़ कमाए.

Also Read: Kalki 2898 AD: श्रद्धा कपूर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- क्या नॉर्थ, क्या साउथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >