Justin Bieber संग तलाक की खबरों पर पत्नी हैली बीबर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोगों ने मुझे पहले दिन से…

Justin Bieber और उनकी पत्नी हैली के तलाक की अफवाहों पर मॉडल हैली बीबर ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने यह भी बताया कि आखिर छह महीने बाद उन्होंने प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट क्यों की थी.

Justin Bieber: जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर के तलाक की अफवाह पर हैली ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि उनके और जस्टिन के रिश्ते की आलोचना पर उन्हें काफी दुख पहुंचा है. हालांकि, उन्होंने इसे दिखाने की कोशिश नहीं की कि उन्हें इस बात से कोई परेशानी हुई है.

जस्टिन से तलाक पर हैली ने क्या कहा?

हैली बीबर कहा कि, “लोगों ने मुझे पहले दिन से ही मेरे रिश्ते के बारे में बहुत बुरा महसूस कराया है. ओह, वे अलग हो रहे हैं. वे एक-दूसरे से नफरत करते हैं. वे तलाक ले रहे हैं.’ ऐसा लगता है कि लोग यह विश्वास नहीं करना चाहते कि हम खुश हैं. मैं ऐसा व्यवहार करने की कोशिश करती थी कि इससे दर्द कम होता जा रहा है. मैंने यह सोचने की कोशिश की है कि एक वक्त के बाद आपको इसकी आदत हो जाती है, कि यही कहा जाएगा और लोग ऐसे ही होंगे. लेकिन मुझे एहसास हुआ कि इससे सच में कभी भी कम दर्द नहीं होता है.”

Also Read जल्द ही पिता बनने वाले हैं Justin Bieber, प्रेग्नेंट हैं पत्नी हैली बीबर, फैंस दे रहे बधाई

Also Read Justin Bieber के फैन्स के लिए Vespa लायी 6.5 लाख का स्कूटर, जानें खूबियां

6 महीने बाद प्रेगनेंसी की घोषणा के पीछे की वजह

दरअसल, इस साल 2024 की शुरुआत में, हर जगह यह चर्चा तेज हो गई थी की जस्टिन और हैली मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. वहीं, मई में मॉडल हैली बीबर और जस्टिन ने इस बात की अनाउंसमेंट की थी कि जल्द ही वह अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे. हैली ने इस बात का भी खुलासा किया कि प्रेगनेंसी को छह महीने तक लोगों की नजरों से दूर रखने का उनका फैसला उनके ‘स्मॉल साइज’ आकार की वजह से था.

हैली ने बताया कि उनके छह महीने बाद प्रेगनेंसी की घोषणा करने के पीछे की वजह उनका छोटा पेट था. दरअसल, छह महीने तक उनका पेट उस आकार में नहीं था. इस वजह से वह अब तक इसे छुपा रहीं थी और अंत तक छुपाना चाहती थी लेकिन अपने फ्रीडम के लिए उन्हें बताना पड़ा.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >