Jhanak: इस शख्स की वजह से डांस कंपटीशन से बाहर हो जाएगी अर्शी, क्या झनक बन पाएगी विनर

सीरियल झनक में एक बड़ा चौंकाने वाला ट्विस्ट आने वाला है. मुंबई में झनक से अनिरुद्ध और अर्शी मिलते हैं और तीनों एक-दूसरे को देखकर शॉक्ड हो जाते हैं.

Jhanak: सीरियल झनक शुरू होते ही दर्शकों का फेवरेट बन गया. सीरियल टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर है और राजन शाही के शो अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहा है. सीरियल में झनक की कहानी दिखाई जा रही है, जिसकी शादी अनिरुद्ध से हो जाती है. हालांकि अनिरुद्ध, अर्शी से प्यार करता था. अब अनिरुद्ध और अर्शी की शादी हो गई है और अर्शी, झनक की जिंदगी में नयी-नयी दिक्कतें लेकर आ रही है. लेटेस्ट एपिसोड में सीरियल में खूब सारा हंगामा होने वाला है, जो दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेन करेगा.

झनक से मिलेंगे अनिरुद्ध और अर्शी

झनक के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनिरुद्ध और अर्शी मुंबई डांस कंपटीशन में पहुंचते है और इस बात से अनजान है कि वहां झनक है. होस्ट दोनों को स्टेज पर स्वागत करते हैं और उन्हें स्टार परफॉर्मर झनक से मिलवाते है. झनक उन्हें देखती है और शॉक्ड हो जाती है. वहीं, अनिरुद्ध और अर्शी भी झनक को देखकर हैरान हो जाते हैं. तीनों को समझ नहीं आता कि क्या हो रहा है. क्या अनिरुद्ध, झनक को अपनी जिंदगी से फिर से जाने से रोक नहीं पाएगी.

Also Read-Jhanak Upcoming Episode: क्या प्रेग्नेंट है झनक, अनिरुद्ध-अर्शी की जिंदगी में आया नया तूफान, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

अर्शी और झनक के बीच डांस होगा कंपटीशन

झनक के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अर्शी और झनक के बीच डांस कंपटीशन होगा और दोनों के बीच कांटे की टक्कर होगी. जब दोनों डांस करते होंगे, तो अनिरुद्ध, झनक को देखता रहेगा. अर्शी को ये पसंद नहीं आएगा और उसका फोकस बिगड़ जाएगा. अर्शी डांस के दौरान गलती करेगी और शो से बाहर हो जाएगी. वहीं, शो की कहानी में दिखाया जा रहा है कि बृज भूषण झनक के खिलाफ साजिश रच रहा है. वो कुछ कंटेस्टेंट के साथ मिलकर उसका ड्रेस खराब करने की कोशिश करता है. इस सबके बाद भी झनक, आदित्य कपूर को अपने डांस से इम्प्रेस करती है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >